Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 10th Toppers List: 10वीं में शेखपुरा का जलवा, 9 स्टूडेंट्स ने बनाई टॉप-10 में जगह; नामी स्कूल साबित हुए फिसड्डी

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 03:46 PM (IST)

    शेखपुरा के नौ विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ड दसवीं के परिणाम में राज्य के टॉप 10 में जगह बनाई है। इनमें छह छात्र और तीन छात्राएं शामिल हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। रविवार को बिहार बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में राज्य के टाप 10 में शेखपुरा जिला के 9 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। टॉप 10 में शामिल जिला के इन 9 विद्यार्थियों में 6 छात्र तथा 3 छात्रा शामिल हैं।

    इस परिणाम में सबसे महत्वपूर्ण बात है जिला के नामी-गिरामी विद्यालयों को पीछे छोड़कर गैर चर्चित तथा ग्रामीण परिवेश वाले विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से जिला का नाम रौशन किया है। बिहार बोर्ड ने टॉप 10 की जो सूची जारी की है,उसमें बिहार के विभिन्न जिलों के 139 बच्चे शामिल हैं और इसमें 9 बच्चे शेखपुरा जिला के हैं।

    शेखपुरा ने पड़ोसी जिलों को छोड़ा पीछे

    टॉप 10 में जगह बनाने वालों जिलों में शेखपुरा अपने पड़ोसियों नालंदा, नवादा, लखीसराय, जमुई पर भारी साबित हुआ है। उल्लेखनीय बात है जिला के इन 9 टॉपरों में राज राजेश्वर विद्यालय बरबीघा के 4 विद्यार्थियों शामिल हैं।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम में बताया राज्य के टॉप 10 में शेखपुरा के जिन 9 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, उसमें राज राजेश्वर विद्यालय बरबीघा के दो बच्चे प्रिंस कुमार तथा आदित्य कुमार ने 485 अंक लेकर संयुक्त रूप से छ्ठा स्थान हासिल किया है।

    खबरें और भी

    उत्क्रमित उच्चतर विद्यालय रामरायपुर के संजीत कुमार ने 484 अंक लेकर राज्य में सातवां स्थान पाया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की अमृता कुमारी,राज राजेश्वर विद्यालय बरबीघा के रोहित कुमार तथा मोहित कुमार ने 483 अंक लेकर संयुक्त रूप से राज्य में आठवां स्थान पाया है।

    जिले के 3 विद्यार्थियों ने हासिल की 10वां स्थान

    राज्य के टॉप 10 में जिला के 3 विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया है। इसमें उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लहना की स्नेहा कुमारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकंदरा की कोमल कुमारी तथा इस्लामिया उच्च विद्यालय शेखपुरा के राजवीर कुमार ने 481 अंक प्राप्त किया है। जिला के टॉपरों को प्रशासन सम्मानित करेगा।

    टॉप 10 में शामिल विद्यार्थी तथा स्कूल

    विद्यार्थी का नाम स्कूल का नाम अंक
    प्रिंस कुमार राज राजेश्वर बरबीघा 485
    आदित्य कुमार राज राजेश्वर बरबीघा 485
    संजीत कुमार उमावि रामरायपुर 484
    अमृता कुमारी उमावि कपासी 483
    रोहित कुमार राज राजेश्वर बरबीघा 483
    मोहित कुमार राज राजेश्वर बरबीघा 483
    स्नेहा कुमारी उमावि लहना 481
    कोमल कुमारी उमावि चकंदरा 481
    राजवीर कुमार इस्लामिया स्कूल शेखपुरा 481

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers List: 10वीं की परीक्षा में बक्सर जिले का दबदबा, टॉप-10 में 7 स्टूडेंट्स; बटियों का जलवा

    यह भी पढ़ें- बिहार मैट्रिक परीक्षा में किसान के बेटे आनंद ने हासिल किया 8वां स्थान, भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा की चाहत