Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 10th Toppers List: 10वीं की परीक्षा में बक्सर जिले का दबदबा, टॉप-10 में 7 स्टूडेंट्स; बेटियों का जलवा

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 03:25 PM (GMT+05:30)

    बक्सर जिले के छात्र-छात्राओं ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शीर्ष-10 मेधा सूची में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुल सात परीक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की सेकेंडरी वार्षिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 की शीर्ष-10 मेधा सूची में बक्सर जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

    जिले से कुल सात परीक्षार्थियों ने राज्य स्तरीय सूची में जगह बनाई है, जिनमें छह छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। इस बार भी बेटियों का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला।

    टॉप-10 में जिले के 7 स्टूडेंट्स

    मेरिट सूची में यूसीसी माध्यमिक विद्यालय, खरहना की छात्रा अनूपा कुमारी ने 488 अंक (97.6%) प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह उच्च माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर की ईशा कुमारी ने 484 अंक (96.8%) के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।

    एस गणपति चकनी हाई स्कूल हथिलपुर की लक्ष्मी कुमारी और एसएस गर्ल्स हाई स्कूल की मुस्कान कुमारी ने 483-483 अंक (96.6%) लाकर आठवां स्थान हासिल किया है। वहीं गर्ल्स हाई स्कूल चौसा की सिमरन कुमारी ने 482 अंक (96.4%) के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया है।

    इसके अलावा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भोजपुर कादिम, डुमरांव की पूजा कुमारी तथा जी पी हाई स्कूल, महदह के छात्र अरुण रजक ने 481-481 अंक (96.2%) हासिल कर संयुक्त रूप से 10वां स्थान प्राप्त किया।

    बेहतरीन स्कूलों का कोई स्टूडेंट्स नहीं बना टॉपर

    सदर प्रखंड से दो, राजपुर से दो, ब्रह्मपुर, इटाढ़ी और डुमरांव प्रखंड से एक-एक बच्चे को शीर्ष 10 की सूची में स्थान मिला है। दिलचस्प बात यह है कि जिले के सबसे बेहतर स्कूलों में शामिल विद्यालयों का एक भी बच्चा इस सूची में शामिल नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result Topper: टायर दुकानदार की बेटी बनी बिहार की टॉपर, सबरीन ने 492 अंक हासिल कर रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers List: दुकानदार के बेटे शिवशक्ति ने 10वीं में हासिल की 8वीं रैंक, IAS अधिकारी बनने का सपना

    खबरें और भी