Bihar Board 10th Result Topper: टायर दुकानदार की बेटी बनी बिहार की टॉपर, सबरीन ने 492 अंक हासिल कर रचा इतिहास
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 में वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 अंक (98.4%) प्राप्त कर बिहार में प्रथम स्थान हासिल किय ...और पढ़ें
HighLights
सबरीन परवीन ने 492 अंक प्राप्त कर बिहार में टॉप किया।
वैशाली की सबरीन टायर दुकानदार की बेटी हैं।
जमुई की पुष्पांजलि भी संयुक्त रूप से टॉपर रहीं।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में वैशाली जिले की एक छात्रा ने बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर वैशाली जिले का नाम रोशन किया है।
वैशाली जिले के चेहरा कला प्रखंड के छौराही निवासी मोहम्मद सज्जाद आलम की पुत्री सबरीन परवीन ने बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त की है। सबरीन परवीन को 492 अंक करीब 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त की है।
वह उच्च माध्यमिक विद्यालय छौहारी की छात्रा है। उनके पिता मोहम्मद सज्जाद आलम पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट में टायर की दुकान चलाते हैं। माता हाउस वाइफ है।
मीडिया से बातचीत के दौरान उनके पिता ने बताया कि बेटी की रिजल्ट आने के बाद वह पूरे परिवार काफी खुश है। रिजल्ट आने के पश्चात उनके घर पर आसपास के लोग आकर बधाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में टायर की दुकान चलाते हैं।
जमुई की पुष्पांजलि के भी 492 अंक
Bihar School Examination Board की मैट्रिक परीक्षा 2026 में इस बार छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। जमुई (सिमुलतला) की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की समरीन प्रवीण ने 500 में 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया।
इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है। टॉपर्स की सूची में भी बेटियों का शानदार प्रदर्शन दिखा, जिससे एक बार फिर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की।
यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Topper: मुजफ्फरपुर टॉप 3 में दो छात्राएं, सादिया सामी को 96.4 प्रतिशत अंक
यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2026: बिहार टॉप 10 में भागलपुर की 2 साल बाद वापसी, अंशु-अंकुश ने हासिल किया 7वां स्थान
81.79% छात्र हुए सफल
इस वर्ष कुल 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। कुल मिलाकर 81.79% परीक्षार्थी पास हुए हैं, जो बिहार बोर्ड के अच्छे परिणामों में गिना जा रहा है।
शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट
रिजल्ट को शिक्षा मंत्री Sunil Kumar ने जारी किया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष Anand Kishor भी मौजूद रहे। मैट्रिक परीक्षा में इस बार 15 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच राज्यभर के 1762 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
छात्र biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, bsebexam.com और matricbiharboard.com पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।