Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोपालगंज में शौच विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    Updated: Thu, 28 May 2026 04:11 PM (GMT+05:30)

    गोपालगंज के महरादेउर गांव में बच्चों के शौच को लेकर हुए विवाद में एक महिला की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

    रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

    HighLights

    1. बच्चों के शौच विवाद में महिला की हत्या।

    2. आरोपी अतेश चौहान को ग्रामीणों ने पकड़ा।

    3. ग्रामीणों ने भोरे-मीरगंज मुख्य पथ जाम किया।

    संवाद सूत्र, भोरे (गोपालगंज)। भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में गुरुवार को बच्चों के शौच करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक महिला की लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

    मृतका की पहचान सुनील चौहान की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है। बकरीद के दिन हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई तथा पूरे इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया।

    GOPALGANJ CRIME NEWS (16)

    लोगों ने किया सड़क जाम।

    जानकारी के अनुसार, बच्चों के शौच करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी अतेश चौहान ने सुमन देवी पर लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    सिर पर गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद स्वजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल भोरे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    गांव वालों ने आरोपी को पकड़ा

    घटना के बाद भाग रहे मुख्य आरोपी अतेश चौहान को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सैकड़ों लोगों ने शव को सड़क पर रखकर भोरे-मीरगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया।

    GOPALGANJ CRIME NEWS (16)

    आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन।

    प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं के रोने-बिलखने और ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

    सड़क जाम और तनाव की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह तथा विजयीपुर थानाध्यक्ष समेत कई थानों की पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची।

    यह भी पढ़ें- मधेपुरा में किसान की सोते समय गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी FSL टीम

    यह भी पढ़ें- बेतिया में दुस्साहस: CISF दारोगा पर लगा नाबालिग लड़की को अगवा करने का आरोप, पूछताछ करने पर परिजनों को पीटा

     

    अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। प्रशासन ने बताया कि मुख्य आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर महरादेउर गांव और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है।