विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी-बिहार सीमा पर है राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO जितेंद्र मिश्र का पैतृक आवास, गांव में खुशी की लहर

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:03 PM (IST)

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी ...और पढ़ें

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र बने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र बने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ

HighLights

  1. जितेंद्र मिश्र श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सीईओ नियुक्त।

  2. भोपतपुरा गांव और सीमावर्ती क्षेत्र में खुशी का माहौल।

  3. जितेंद्र मिश्र ने भारतीय वायुसेना में चार दशक सेवा दी।

संवाद सूत्र, भोरे (गोपालगंज)। भोरे प्रखंड की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव निवासी रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (Jitendra Mishra) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने पर सीमावर्ती इलाके में खुशी का माहौल है।

उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद से गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भोरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के उनके पैतृक आवास पहुंचने का सिलसिला जारी है।

लोग उनके चाचा रामप्यारे मिश्र तथा चचेरे भाइयों विवेक मिश्र और अंकित मिश्र से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

79647226

ग्रामीणों का कहना है कि जितेंद्र मिश्र की उपलब्धि से भोपतपुरा के साथ बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र का भी गौरव बढ़ा है।

जितेंद्र मिश्र ने करीब चार दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा दी है। वह अप्रैल में पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

सैन्य सेवा के बाद उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। ग्रामीण उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर का CEO बनने पर जितेंद्र मिश्र के पैतृक गांव में गूंजे वैदिक मंत्र, ग्रामीणों ने किया हवन-पूजन