विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर का CEO बनने पर जितेंद्र मिश्र के पैतृक गांव में गूंजे वैदिक मंत्र, ग्रामीणों ने किया हवन-पूजन

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:32 PM (IST)

जितेंद्र मिश्र के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ बनने पर उनके पैतृक गांव भोपतपुरा मिश्र में खुशी का ...और पढ़ें

जितेंद्र मिश्र के राम मंदिर का CEO बनने पर पैतृक गांव में गूंजे वैदिक मंत्र।

जितेंद्र मिश्र के राम मंदिर का CEO बनने पर पैतृक गांव में गूंजे वैदिक मंत्र।

HighLights

  1. जितेंद्र मिश्र बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ।

  2. पैतृक गांव भोपतपुरा मिश्र में ग्रामीणों ने मनाया जश्न, किया हवन।

  3. ग्रामीणों ने इसे गांव और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

जागरण संवाददाता, भाटपाररानी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के बनने पर उनके पैतृक गांव भोपतपुरा मिश्र में गुरुवार को खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने हवन-पूजन कर उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

ग्रामीणों ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की जिम्मेदारी जितेंद्र मिश्र को मिलना पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके सीईओ बनने से गांव के लोगों में विशेष उत्साह है।

ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है कि यहां के रहने वाले व्यक्ति को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिली है।

हवन-पूजन के बाद ग्रामीणों ने प्रसाद वितरित किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि जितेंद्र मिश्र अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करें और श्रीराम मंदिर से जुड़े कार्यों को नई ऊंचाई तक पहुंचाएं।

इस दौरान लोकेश दुबे, दयाशंकर मिश्र, बृज बिहारी मिश्र, विवेक मिश्र, प्रदीप मौर्या, संतोष मिश्र, रामायण मिश्र, अमर मिश्र, सोहेल अंसारी, विपिन मिश्र, कृष्ण मुरारी मिश्र, अमरेंद्र मिश्र, नन्हे मिश्र आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- भोपतपुरा से वायुसेना की कमान तक, कुछ ऐसा रहा पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र का सफर, गांव में जश्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।