विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: दहेज का मामला! पांच लाख नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकला, मामला दर्ज

By sunil chaubeyEdited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 10 Sep 2023 04:39 PM (IST)

दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

HighLights

  1. पांच लाख रुपये को लेकर अक्सर प्रताड़ित करते थे ससुरालवाले
  2. कई बार हुआ समझौता, फिर भी नहीं बनी बात

संवाद सूत्र, कटेया (गोपालगंज) : बिहार के गोपालगंज जिले में कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में विवाहिता को शादी के महज दो साल बाद दहेज लोभी ससुराल वालों घर से निकाल दिया। 

बताया जा रहा है कि विवाहित को पांच लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला गया है। पीड़ित विवाहिता ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शादी के समय दिया गया था दहेज

कटेया नगर पंचायत निवासी शत्रुघ्न चौबे की पुत्री प्रियम की शादी पांच जून, 2021 को इसी थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी भोला पांडेय के पुत्र संदीप पांडेय के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई।

शादी में कन्या पक्ष वालों ने अपने समर्थ के अनुरूप दहेज दिया लेकिन विवाहिता के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर अक्सर विवाहित प्रताड़ित करते थे। विवाहिता ने इसकी सूचना अपने पिता को दी।

मई में ससुरालवालों ने घर से निकाला

आसपास के लोगों एवं रिश्तेदारों की उपस्थिति में कई बार समझौता होने के बावजूद ससुराल वाले नहीं माने और एक मई 2023 को विवाहित प्रियम देवी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें- दहेज लोभियों ने जहर देकर कर दी नवविवाहिता की हत्या; बाइक के लिए पति करता था प्रताड़ित, दो दिन तक रखा भूखा

इस मामले में पति संदीप पांडेय, ससुर भोला पांडेय सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।