Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PACS Election: पैक्स चुनाव का बिगुल बजते ही पंचायतों में बढ़ी सरगर्मी, प्रत्याशियों ने शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान

    By Vivek Kumar TiwariEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 02 Oct 2024 03:50 PM (IST)

    PACS Election पैक्स चुनाव इस साल नवंबर में होना है। इसको लेकर तमाम प्रखंड और पंचायतों में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। तमाम कैंडिडेट चुनाव की तैयारी में ज ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. नवंबर माह में कराया जाना है पैक्स का चुनाव
    2. संभावित उम्मीदवार चुनाव की तैयारियों में जुटे

    संवाद सूत्र, फुलवरिया (गोपालगंज)। नवंबर में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर फुलवरिया प्रखंड की पंचायताें में सरगर्मी बढ़ हो गई है। संभावित उम्मीदवार चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। प्रत्याशियों की ओर से डोर-टू-डोर संपर्क अभियान भी आरंभ कर दिया गया है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष दोबारा जीत दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं।

    वहीं, पूर्व अध्यक्ष और कुछ नए लोग वर्तमान अध्यक्ष को पछाड़ कर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए जुगत लगा रहे हैं। चुनाव की प्रशासनिक तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

    प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) उदय कुमार तथा बीडीओ पूजा कुमारी ने बैठक कर पैक्स चुनाव पर चर्चा की। चुनाव को लेकर मतदाता सूची एवं मतदान केंद्र निर्माण की तैयारी पर भी विमर्श किया गया।

    इसी माह प्रकाशित होगी मतदाता सूची

    अक्टूबर में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों का चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। फुलवरिया के विभिन्न पैक्सों से मतदाताओं की सूची जिला कार्यालय को भेजी जा रही है।

    बीसीओ उदय कुमार ने बताया कि समान परिस्थितियों में पैक्स कार्यालय भवन में मतदान केंद्र बनाया जाता है। यदि पैक्स का कार्यालय किसी निजी भवन में चल रहा है तो मतदान केंद्र पैक्स मुख्यालय में अवस्थित ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, प्राथमिक विद्यालय भवन, आंगनबाड़ी केंद्र या अन्य सरकारी भवन में बनाया जाएगा।

    कोई भी मतदान केंद्र थाना, अस्पताल, डिस्पेंसरी, मंदिर या अन्य धार्मिक स्थल या विवादित परिसर में नहीं होगा। पैक्स प्रबंधक और पैक्स अध्यक्ष के घरों के आसपास मतदान केंद्र नहीं बनाया जाएगा। अध्यक्ष व प्रबंधक के आवास से 200 मीटर दूरी बनेगा।

    40 मतदान केंद्र की बनाने की कवायद तेज

    फुलवरिया में पैक्स चुनाव को लेकर 40 मतदान केंद्र बनाए जाने हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए बिजली, पानी, शौचालय का प्रबंध किया जाएगा।

    किसी पंचायत में एक से अधिक गोदाम उपलब्ध है, तो उस स्थिति में बड़े गोदाम में मतदान केंद्र बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी। मतदान केंद्र एक ही परिसर में स्थापित होगा। जिस पैक्स में मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां एक से अधिक स्थलों पर भी मतदान केंद्र बनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    700 मतदाताओं पर बनेगा एक मतदान केंद्र

    चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार 700 मतदाता पर एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा। जिस पैक्स में 700 से अधिक मतदाता हैं, वहां दो मतदान केंद्र का निर्माण किया जाएगा। दूसरा मतदान केंद्र सहायक मतदान केंद्र कहा जाएगा। कुल मतदाताओं की संख्या को 700 से विभाजित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें-

    पश्‍च‍िम चंपारण के भसुरारी पैक्स के अध्यक्ष चुने गए महेश कुमार गुप्ता, दूसरी बार म‍िली सफलता

    बांका पैक्स चुनाव परिणाम : 22 पैक्सों के आ गए परिणाम, जानिए कहां से कौन बने विजेता