Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुर्गियों के नीचे छिपा रखी थी 1211 लीटर बीयर, गोपालगंज पुलिस ने 5 तस्कर दबोचे; स्कॉर्पियो भी जब्त

    By Balmiki ManiEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Fri, 31 Jul 2026 01:22 PM (IST)

    कटेया पुलिस ने मुर्गियों से लदी पिकअप से 1211 लीटर बीयर बरामद कर शराब तस्करी के एक नए तरीके का खुलासा किया है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कटेया पुलिस ने मुर्गियों के नीचे छिपाई बीयर पकड़ी।

    2. 1211 लीटर बीयर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार।

    3. पिकअप और स्कॉर्पियो वाहन जब्त, जांच जारी।

    संवाद सूत्र,कटेया (गोपालगंज)। कटेया थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक नए हथकंडे का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में तेतरिया पुल के समीप चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान मुर्गियों से लदी एक पिकअप से 1211 लीटर बीयर बरामद की गई। 

    पुलिस ने मौके से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और लाइनर के रूप में चल रही एक स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया।

    मुर्गियों के पीछे रखी थी बियर

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीयर की यह खेप उत्तर प्रदेश से बिहार के मोतिहारी ले जाई जा रही थी। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने पिकअप में ऊपर मुर्गियां लाद रखी थी, जबकि नीचे बड़ी मात्रा में बीयर छिपाकर रखी गई थी। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के आगे तस्करों की यह चाल नाकाम हो गई।

    थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद तेतरिया पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 1211 लीटर बीयर बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

    मामले की जांच कर रही पुलिस

    पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लायर, रिसीवर और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

    खबरें और भी