Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वीडियो बनाने पर हुई थी 10 साल की सजा; दुबई जेल से ऐसे छूटा बिहार का युवक

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:25 PM (IST)

    वसीम अकरम दुबई की जेल से रिहा होकर गोपालगंज स्थित अपने गांव लौट आए हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के प्रयासों और वि ...और पढ़ें

    दुबई जेल से वतन लौटे युवक को उठाई खिलाते सांसद डाॅ. आलोक कुमार सुमन। जागरण

    दुबई जेल से वतन लौटे युवक को उठाई खिलाते सांसद डाॅ. आलोक कुमार सुमन। जागरण

    HighLights

    1. वसीम अकरम दुबई की जेल से रिहा होकर लौटे घर।

    2. सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के प्रयासों से हुई रिहाई।

    3. प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो बनाने पर मिली थी सजा।

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। थावे प्रखंड के इंदरवा रफी गांव निवासी वसीम अकरम दुबई की जेल से रिहा होकर रविवार को अपने वतन लौट आए।

    उनकी वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है। घर लौटने के बाद वसीम सबसे पहले गोपालगंज के सांसद डाॅ. आलोक कुमार सुमन से मिले। सांसद ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

    वीडि‍यो बनाने पर हुई थी 10 वर्ष की सजा 

    जानकारी के अनुसार, रोजगार की तलाश में दुबई गए वसीम अकरम को 6 मार्च को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया था। उन पर ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र का वीडियो बनाने का आरोप लगा था।

    अदालत ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन ने सांसद डाॅ. आलोक कुमार सुमन से मदद की गुहार लगाई।

    सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। भारत सरकार, विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और दुबई प्रशासन के समन्वय से कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई गई। 

    सांसद के प्रयास से हुई रिहाई

    इसके बाद वसीम की रिहाई संभव हो सकी और उन्हें सुरक्षित भारत वापस भेजा गया। सांसद ने कहा क‍ि गोपालगंज का एक युवक विदेश में कानूनी परेशानी में फंसा था, इसलिए हरसंभव प्रयास किया गया।

    सभी संबंधित एजेंसियों के सहयोग से उसे सकुशल वापस लाया जा सका। वहीं, वसीम अकरम ने अपनी रिहाई के लिए सांसद, भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्हें विश्वास था कि उनका देश उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा। उनकी घर वापसी से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।