Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Attack On Police In Bihar: जहानाबाद में दो पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमला, SI गंभीर रूप से घायल

    By dheeraj kumarEdited By: Prateek Jain
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 10:52 PM (IST)

    Bihar Police Attacked जहानाबाद में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की शाम बाइक सवार दो पुलिस पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एसआई जितेंद्र स ...और पढ़ें

    अस्‍पताल में इलाज कराते हुए घायल पुलिस अधिकारी। फोटो- जागरण
    अस्‍पताल में इलाज कराते हुए घायल पुलिस अधिकारी। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. डीएम-एसपी की बैठक में शामिल होकर बाइक से भेलावर ओपी लौट रहे थे दो पदाधिकारी
    2. जहानाबाद-घोसी सड़क पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने किया हमला

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जिले में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की शाम बाइक सवार दो पुलिस पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एसआई जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि एएसआई एके सिंह बाल-बाल बच गए।

    जख्मी एसआई को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर डीएसपी राजीव सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस पदाधिकारी का हाल जाना। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। यह घटना जहानाबाद-घोसी सड़क पर डेढसैया गांव के समीप की है।

    बैठक के बाद लौट रहे थे दोनों

    दुर्गा पूजा पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए गुरुवार को डीएम-एसपी ने पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें भेलावर ओपी के एसआई जितेंद्र सिंह और एएसआई एके सिंह भी पहुंचे थे। देर शाम बैठक समाप्त होने के उपरांत दोनों एक बाइक पर सवार होकर ओपी लौट रहे थे।

    डेढसैया गांव के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग सड़क पर खड़े थे। पुलिस पदाधिकारियों को कुछ शक हुआ, जिसके बाद बाइक रोककर उन लोगों से पूछताछ करना शुरू किया। इसी बीच उन लोगों ने हथियार के बट से पुलिस पदाधिकारियों पर वार कर दिया, जिसमें एसआई जितेंद्र सिंह का सिर फट गया।

    अंधेरे का लाभ उठाकर भागे बदमाश

    इसके बाद सभी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल एसआई को साथी पुलिसकर्मी इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए और वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

    जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी अपराधी अंधेरे के फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    आशंका है कि सभी अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए सड़क पर थे, पुलिस पर नजर पड़ते ही हमला कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - Bihar Politics: 'सम्राट चौधरी को ही देख लीजिए, इनके पिता शकुनी...'; परिवारवाद की राजनीति पर भड़के प्रशांत किशोर

    यह भी पढ़ें - Bihar Assembly Winter Session: सत्र छोटा रखने पर भड़के विजय सिन्हा, नीतीश सरकार पर लगाए ये आरोप

    खबरें और भी