Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जहानाबाद के 33 मौजों से होकर गुजरेगा आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे, हजारों किसानों को मिला मुआवजा

    Updated: Sat, 30 May 2026 05:20 PM (IST)

    जहानाबाद जिले में भारतमाला परियोजना के तहत आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। ...और पढ़ें

    भारतमाला परियोजना। (जागरण)

    भारतमाला परियोजना। (जागरण)

    HighLights

    1. परियोजना का 70 प्रतिशत कार्य जहानाबाद में पूर्ण।

    2. 3,242 किसानों से 236 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण।

    3. अधिकांश किसानों को मुआवजा भुगतान प्रक्रिया पूरी।

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जिले से होकर गुजरी भारतमाला परियोजना आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।

    परियोजना के लिए जिले के चार प्रखंडों में भूमि का अधिग्रहण किया गया है। मखदुमपुर, घोसी, काको व मोदनगंज के कुल 3,242 किसानों की लगभग 235.69 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

    इसके एवज में किसानों के मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है। कुल 195.69 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि में से 194.35 करोड़ रुपये किसानों के बीच वितरित की जा चुकी है। कुछ मामलों में तकनीकी और दस्तावेजी कारणों से भुगतान लंबित है, जिसे शीघ्र पूरा करने की तैयारी चल रही है।

    33 मौजा से होकर गुजर रही परियोजना

    यह परियोजना जिले के चार प्रखंडों के कुल 33 मौजा से होकर गुजर रही है। इनमें मखदुमपुर प्रखंड के 13, घोसी प्रखंड के 3, काको के 5 तथा मोदनगंज के 12 मौजा शामिल हैं।

    परियोजना पूरी होने पर जिले का सड़क संपर्क बढ़ेगा, साथ ही व्यापार,परिवहन और क्षेत्रीय विकास को भी नया आयाम मिलेगा। भूमि अधिग्रहण के दौरान कुछ मौजा में तकनीकी अड़चनें सामने आई थीं।

    विशेष रूप से बेरका, महमदपुर और काजीसराय मौजा में जमीन अधिग्रहण से संबंधित कुछ विवाद और प्रक्रियागत समस्याएं थीं। हालांकि प्रशासन के प्रयासों से इन समस्याओं का समाधान कर लिया गया है।

    वर्तमान में कहीं भी भूमि अधिग्रहण को लेकर कोई बड़ी बाधा नहीं है। जिन किसानों का मुआवजा का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है, उनके मामलों का निष्पादन तेजी से किया जा रहा है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही शेष राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

    प्रशासन का कहना है कि परियोजना के निर्माण और मुआवजा वितरण दोनों कार्यों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि भारतमाला परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण से यूपी के 50+ गांवाें को मिलेगा सीधा फायदा, भारतमाला परियोजना से जुड़ेंगे कई शहर