यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: पुलिस लाइन में जवान ने खुद को मारी गोली, एक महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत
पुलिस लाइन में बिहार पुलिस के एक जवान ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान गया जिले का निवासी था और उसकी पत्नी की मौत एक म ...और पढ़ें

HighLights
- जहानाबाद पुलिस लाइन में जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी
- एक महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत, तभी से तनाव में था जवान
जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जहानाबाद पुलिस लाइन में रविवार को बिहार पुलिस (Bihar Police) के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान विनोद चौधरी गया जिले के परईया गांव के निवासी थे। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसकी जांच चल रही है।
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर जवान के स्वजन भी पहुंच गए, जिन्हें भी अंदर जाने से रोक दिया गया। जवान को एक पुत्र व तीन बेटियां हैं।
1 महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत
एक माह पूर्व पत्नी की भी मौत बीमारी के कारण हो गई थी, तभी से जवान तनाव में जी रहे थे। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन पहुंचकर जवानों से घटना की जानकारी ली।
एसडीओपी राजीव सिंह ने बताया कि जवान दस दिन पहले ही अपनी पत्नी का दाह संस्कार व श्राद्ध कर वापस ड्यूटी पर आया था। जवान की ड्यूटी कोर्ट में थी। पुलिस लाइन में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ही खुद को गोली मार ली।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।