Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जहानाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत 5 घायल; वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप

    By Dhiraj kumarEdited By: Radha Krishna
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 10:50 PM (IST)

    जहानाबाद में अवैध बालू खनन और ट्रांसफार्मर चोरी के विवाद को लेकर दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें अंधाधुंध फायरिंग में 5 लोग घायल हो गए, जब ...और पढ़ें

    पुराना बालू विवाद बना बड़ी वजह

    पुराना बालू विवाद बना बड़ी वजह

    HighLights

    1. जहानाबाद में दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।

    2. अवैध बालू खनन और ट्रांसफार्मर चोरी विवाद कारण।

    3. फायरिंग में 5 लोग घायल, एक की मौत।

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। अवैध बालू खनन और ट्रांसफार्मर चोरी के विवाद को लेकर घोसी और हुलासगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। अंधाधुंध फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए। जबकि एक लोग की मौत हो गई है।

    सभी घायलों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसका नाम धीरज बताया जा रहा है।

    ट्रांसफार्मर चोरी से शुरू हुआ विवाद

    जानकारी के अनुसार हुलासगंज थाना क्षेत्र के गिंजी गांव के एक किसान के खेत से समरसेबल मोटर और ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था।

    शनिवार को इसी मामले में गिंजी और घोसी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर गांव के लोगों के बीच पूछताछ चल रही थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

    देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से हथियार निकाल लिए गए।

    पुराना बालू विवाद बना बड़ी वजह

    स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों गांवों के बीच अवैध बालू खनन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। चोरी की घटना ने पुराने विवाद को और भड़का दिया।

    दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

    छह लोगों को लगी गोली, चार की हालत गंभीर

    फायरिंग में छह लोग गोली लगने से घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में चैतीपीपर निवासी दिनेश राम, अजय राम और सुधीर राम शामिल हैं। रामपुर निवासी धीरज कुमार की मौत हो गई है तथा गिंजी निवासी विष्णु भी घायल हुए हैं। 

    पुलिस ने संभाला मोर्चा

    घटना की सूचना मिलते ही घोसी और हुलासगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया।

    तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों गांवों में एहतियात बरती जा रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।