Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जहानाबाद में मनरेगा के काम में कमीशन ले रहा था मुखिया, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:04 PM (IST)

    जहानाबाद में निगरानी टीम ने पंडौल पंचायत के मुखिया को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मनरेगा योजना के भुगतान के बदले शिकायतकर्ता से ...और पढ़ें

    पंडौल पंचायत का मुखिया रिश्वत लेते गिरफ्तार। फोटो जागरण

    पंडौल पंचायत का मुखिया रिश्वत लेते गिरफ्तार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पंडौल मुखिया 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

    2. मनरेगा योजना के भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत।

    3. शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार की शिकायत पर हुई कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड की पंडौल पंचायत के मुखिया को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुखिया मनरेगा योजना के तहत कराए गए काम के भुगतान के बदले शिकायतकर्ता से कमीशन के तौर पर रुपये मांग रहे थे।

    पोखमा निवासी प्रमोद कुमार ने मनरेगा योजना के तहत काम कराया था। काम पूरा होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया को लेकर मुखिया की ओर से 12 हजार रुपये की मांग की गई थी। प्रमोद कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में की, जिसके बाद मुखिया को दबोच लिया गया।