Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'सारे रिकॉर्ड तोड़कर फिर...', इस RJD नेता ने मोदी-नीतीश के लिए दे दिया बड़ा बयान; आरक्षण पर कही यह बात

    By dheeraj kumar Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sat, 03 Feb 2024 08:11 PM (GMT+05:30)

    भाजपा को मैदान में परास्त करने के लिए लालू यादव की पार्टी राजद ने तैयारी पूरी कर ली है। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता करूणा सागर ने कहा कि देश में लोकतंत ...और पढ़ें

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव

    HighLights

    1. जातिगत सर्वेक्षण कराकर ऐतिहासिक कदम उठाया- राजद
    2. 80 करोड़ जनता पांच किलो अनाज ले रही है- राजद

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। Bihar Political News In Hindi तेलंगाना के पूर्व डीजीपी व राजद (RJD) के राष्ट्रीय प्रवक्ता करूणा सागर ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं। उक्त बातें शनिवार को परिसदन में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार विपक्ष मुक्त भारत बनाने की साजिश में जुटी हुई है।

    मोदी सरकार का जिनके द्वारा विरोध किया जा रहा है उनके पीछे ईडी, सीबीआई लगाकर शिकंजा कसा जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री को ईडी लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी एवं अन्य राज्यों में भी प्रतिपक्ष के नेताओं पर भी ईडी का शिकंजा कसा जा रहा है।

    साढे चार लाख लोगों को नौकरी दी गई- राजद

    राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि मोदी-नीतीश दोनों ने पलटी मार का सारा रिकॉर्ड तोड़ फिर एक साथ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद साढे चार लाख लोगों को नौकरी दी गई। जातिगत सर्वेक्षण कराकर ऐतिहासिक कदम उठाया।

    इससे आर्थिक ,शैक्षणिक, सामाजिक स्थिति की भी गणना हुई तथा आरक्षण 50 से बढ़कर 65 प्रतिशत किया गया। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी व महंगाई लगातार बढ़ रही है।

    80 करोड़ जनता पांच किलो अनाज ले रही है यह गरीबी का दोत्तक है। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, महासचिव परमहंस राय, रमेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: नीतीश-भाजपा ने मान ली मांझी की शर्त, HAM को मिले दो विभाग; BJP-JDU के बीच इस तरह हुआ मंत्रालय का बंटवारा

    बिहार में पहले दिन क्यों नहीं हुई आडवाणी की गिरफ्तारी? इस RJD नेता ने बताया किस्सा, यहां पढ़ें PM से लालू की क्या हुई थी बात

    खबरें और भी