Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: नीतीश-भाजपा ने मान ली मांझी की शर्त, HAM को मिले दो विभाग; BJP-JDU के बीच इस तरह हुआ मंत्रालय का बंटवारा

    By Rajat Kumar Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sat, 03 Feb 2024 07:43 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics In Hindi पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बात एनडीए में मान ली गई है। उन्होंने दो विभाग की मांग की थी जो मिल गया है। वहीं भाजपा के ख ...और पढ़ें

    जीतन राम मांझी और सीएम नीतीश कुमार
    जीतन राम मांझी और सीएम नीतीश कुमार

    HighLights

    1. 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा
    2. हम के खाते में सूचना प्रावैधिकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi राज्य में नई सरकार के गठन के छह दिन बाद आखिरकार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। नई एनडीए सरकार में कुल 45 विभागों में आधे से अधिक भाजपा को मिले हैं। भाजपा को सर्वाधिक 23, जदयू को 19 जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को दो विभाग दिए गए हैं।

    निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को पिछली सरकार की तरह ही विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मिला है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

    नई सरकार में विभागों का फार्मूला 2020 की पिछली एनडीए सरकार की तरह ही रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले की तरह अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं।

    महागठबंधन सरकार में राजद के पास रहा शिक्षा और ग्रामीण कार्य विभाग जदयू ने वापस अपने पास ले लिया है। वहीं वित्त एवं वाणिज्यकर विभाग वापस भाजपा को दे दिया गया है। इसके अलावा राजद के लगभग सारे विभाग भाजपा को दिए गए हैं।

    दोनों डिप्टी सीएम के पास नौ-नौ विभाग

    भाजपा के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को फिलहाल नौ-नौ विभागों की जिम्मेदारी मिली है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा विधि विभाग हैं।

    उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भू तत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन मंत्रालय तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग हैं।

    जदयू की ओर से विजय कुमार चौधरी के पास सबसे अधिक छह विभाग हैं, इनमें जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शामिल हैं।

    बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण का जिम्मा दिया गया है। हम के संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है।

    खबरें और भी

    मंत्रिमंडल विस्तार तक संभालेंगे कई विभाग

    भाजपा, जदयू और हम के मंत्री मंत्रिमंडल विस्तार तक एक से अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसके बाद नए मंत्रियों को उनके दल के वर्तमान मंत्रियों के पास आवंटित अतिरिक्त विभाग दिए जाएंगे।

    जदयू के खेमे में यह विभाग

    • नीतीश कुमार : सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन। ऐसे सभी विभाग को किसी को आवंटित नहीं हैं।
    • विजय कुमार चौधरी : जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क।
    • बिजेन्द्र प्रसाद यादव : ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण।
    • श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।

    भाजपा के खेमे में यह विभाग

    • सम्राट चौधरी : वित्त, वाणिज्यकर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि।
    • विजय कुमार सिन्हा : कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।
    • डा. प्रेम कुमार : सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन।

    हम के खेमे में यह विभाग

    सूचना प्रावैधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण।

    सुमित कुमार सिंह, निर्दलीय : विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार में पहले दिन क्यों नहीं हुई आडवाणी की गिरफ्तारी? इस RJD नेता ने बताया किस्सा, यहां पढ़ें PM से लालू की क्या हुई थी बात

    Bihar Politics: नीतीश के हटते ही महागठबंधन को कौन-कौन से नुकसान? इस दिग्गज नेता ने बता दी अंदर की बात; यहां पढ़ें डिटेल