यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: नीतीश के हटते ही महागठबंधन को कौन-कौन से नुकसान? इस दिग्गज नेता ने बता दी अंदर की बात; यहां पढ़ें डिटेल
Bihar Politics बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हटने के बाद महागठबंधन को क्या नुकसान हुआ है? इसको लेकर हर रोज नई बात सामने आ रही है। इस मुद्दे पर जदयू ने ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि नीतीश कुमार के रहते जिस इंडी गठबंधन तले पूरे देश के तमाम राजनीतिक दल एकजुट हो गये थे, वह उनके हटते ही ताश के महल की तरह धराशायी होना शुरू हो गए हैं।
आज हालात यह है कि पूरे देश में कोई दल भाव देने को तैयार नहीं है। नीतीश के हटते ही हर किसी ने इन्हें आंखें दिखाना शुरू कर दिया है। यह देश की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्व को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार के करिश्माई व्यक्तित्व का ही कमाल था कि दशकों से एक दूसरे के विरोधी रहे दलों ने भी एक दूसरे से हाथ मिलाने से परहेज नहीं किया था।
उनकी सर्वमान्यता और साफ छवि के कारण हर कोई अपने मतभेद भूल कर एक साथ काम करने को तैयार हो चुके थे। लेकिन अपने युवराज और अन्य नेताओं के अहंकार के कारण कांग्रेस ने इसकी जड़ में मट्ठा डाल दिया।
शिक्षा मंत्री बनने पर जदयू नेताओं ने विजय चौधरी को दी बधाई
बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार में विजय कुमार चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर जदयू नेता व पूर्व प्रमुख राकेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष आमोद मेहता, इमरान आलम, अमित आनंद, अखिलेश मेहता, राजनीति साह व अन्य ने बधाई दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया है।
खबरें और भी
पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विजय कुमार सिंह को शिक्षा मंत्री बनाए जाने से शिक्षा को बेहतर आयाम के साथ उच्च शिक्षा प्रणाली और भी बेहतर बनने की उम्मीद है। जिससे छात्र- छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो सकेगा।