यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने NDA के सामने रख दी अपनी डिमांड, इतनी सीटों पर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के सामने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा जहानाबाद समेत चार सीट की मांग करेगी। पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के सामने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा जहानाबाद समेत चार सीट की मांग करेगी। यह बातें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह गोह के पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार सिंह ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि हम लोग एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में हर एक प्रयास में जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने जहानाबाद के साथ-साथ बिहार की चार सीट की मांग गठबंधन से की है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष। फोटो- जागरण
'वर्ष 2014 में हमें 3 सीटें मिली थी'
पूर्व विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में हम लोगों को तीन सीटें मिली थी। इसमें एक जहानाबाद भी था। इन सभी सीटों पर हमारी पार्टी की जीत हुई थी। इसी तर्ज पर हम लोग जहानाबाद लोकसभा सीट की मांग भी कर रहे हैं।
23 फरवरी को गांधी मैदान में महारैली
उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को स्थानीय गांधी मैदान में लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य संसदीय क्षेत्र में एनडीए को मजबूत करना है। इस रैली में संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
खबरें और भी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहानाबाद लोकसभा प्रभारी ई अजय कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा, ब्रजेंद्र कुमार पप्पू जिलाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा तथा जिला संगठन प्रभारी रणधीर कुमार सिंह मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics : 'अगर विधानसभा भंग हुई तो...', Tejashwi Yadav ने नीतीश कुमार को दे डाली खुली चुनौती
ये भी पढ़ें- Bihar Politics : लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर RLM करेगी NDA के लिए 'फील्डिंग', इस दिग्गज नेता ने कर दिया एलान