विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: पुरानी दुश्मनी में युवक को ठोकर मारने के बाद लौटकर रौंद डाला, छाती और पेट पर चढ़ाई बाइक; मौत

Published: Tue, 25 Jun 2024 11:19 AM (GMT+05:30)

जमुई जिले में रविवार रात आठ बजे एक बाइक सवार ने जुगाड़ गाड़ी के चालक को ठोकर मार दी। पीड़ित ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. देवघर में उपचार के दौरान हुई जुगाड़ गाड़ी के चालक की मौत
  2. घटना के बाद लोगों ने किया सड़क जाम, गांव से फरार है आरोपित
  3. मृतक की पत्नी ने पुरानी दुश्मनी में हत्या करने का आरोप लगाया

जागरण टीम, जमुई/देवघर। चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर रविवार रात आठ बजे एक बाइक सवार ने जुगाड़ गाड़ी के चालक को ठोकर मार दी। पीड़ित ने आरोपित को पहचान लिया। इसके बाद आरोपित ने बाइक से युवक को रौंद दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

मृतक की पत्नी ने पुरानी दुश्मनी में हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने चकाई-देवघर मुख्यमार्ग को ढाई घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

रामाटांड निवासी मृतक दिलीप पंडित (32) की पत्नी बिजली देवी ने बताया कि उनके पति बसकीटांड बाजार में जुगाड़ गाड़ी से सीमेंट ढोते थे। रविवार रात को वे घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान जब वह देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर सगदनियाडीह गांव पहुंचे तो उनके पति की गाड़ी खराब हो गई। वह अपनी गाड़ी को ठीक करने लगे।

इसी बीच चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के ही सगदनियाडीह गांव निवासी उदय गोस्वामी अपनी बाइक लेकर वहां आया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। उसने उनके पति को जानबूझकर जोरदार टक्कर मार दी। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

छाती और पेट पर चढ़ा दी बाइक

उसके बाद आरोपित कुछ दूर जाने के बाद वापस बाइक लेकर आए और उनके पति की छाती व पेट पर बाइक चढ़ाते हुए भाग निकले। गंभीर रूप से घायल उनके पति को उपचार के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनके पति की मौत हो चुकी थी।

मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपितों ने घटना के बारे में पूछने पर उनके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपित का पूर्व से दिलीप के साथ विवाद चल रहा था। उसने दिलीप को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

मृतक के शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान हैं। इधर, सोमवार को आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बीडीओ दुर्गा शंकर तथा सीओ राजकिशोर साह ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

यह भी पढ़ें-

पुलिस की गाड़ी के सामने रील्स बनाना पड़ा महंगा, एक्शन हुआ तो टूट गई अकड़; VIDEO में देखें युवक ने क्या दी सफाई

Bihar Politics: JDU के इस बड़े नेता ने बढ़ाई नीतीश कुमार की टेंशन! गाड़ी से शराब और घर से हथियार बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।