Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुलिस की गाड़ी के सामने रील्स बनाना पड़ा महंगा, एक्शन हुआ तो टूट गई अकड़; VIDEO में देखें युवक ने क्या दी सफाई

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 02:03 PM (IST)

    बिहार में इन दिनों पुलिस की गाड़ी के सामने एक युवक का रील बनाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। रील्स बनाने वाले ...और पढ़ें

    पुलिस की गाड़ी के सामने रील्स बनाना पड़ा महंगा
    पुलिस की गाड़ी के सामने रील्स बनाना पड़ा महंगा

    HighLights

    1. रील्स बनाने वाले युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई
    2. पुलिस की गाड़ी के सामने भोजपुरी गाने पर कर रहा था डांस
    3. पुलिस ने पकड़ने के बाद हिदायत देकर छोड़ा, थानाध्यक्ष ने की पुष्टि

    संवाद सहयोगी, मड़वन। मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के जियन में पुलिस की गाड़ी के सामने रील्स बनाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। इसमें विकास कुमार करजा थाने की गाड़ी के सामने भोजपुरी गाने पर डांस कर रहा है। पुलिस उसे थाने लाई।

    उसने बताया कि फॉलोअर बढ़ाने के लिए ऐसा वीडियो बनाया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस की तरफ से एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया है। 

    विधवा के प्रेमी ने की दूसरी लड़की से शादी, हंगामा

    इसके अलावा, अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा के प्रेमी ने शनिवार को दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद महिला थाने पहुंच गई और वहां हंगामा करने लगी। पुलिस अधिकारी ने उसे समझाकर शांत कराया। उसने इस संबंध में थाने में आवेदन दिया है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि बचपन से एक व्यक्ति से प्रेम था, हालांकि उसकी शादी सीतामढ़ी के एक गांव में हुई। इसके बाद भी वह अपने प्रेमी के संपर्क में थी। लॉकडाउन के समय वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई।

    खबरें और भी

    इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। इस दौरान, प्रेमी से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरेज कर लिया। इसके बाद, वह उसके साथ संबंध बनाता है। इसी बीच, शनिवार को उसके प्रेमी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली।

    न्याय के लिए महिला ने लगाई गुहार

    इसकी जानकारी उसे मिली तो वह पंचायत व बाद में थाने पहुंची। उसने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को अपनी फरियाद सुनाई और इसका फैसला करने की गुहार लगाई। पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सहनी ने बताया कि इसकी सूचना मिली है। गांव का एक युवक ने पहले से ही एक महिला से शादी की थी।

    शनिवार की रात उसने दूसरी शादी कर ली है। पंचायत में इस मामले पर विचार करने के बाद ही कानून के अनुसार कोई फैसला लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें-

    Patna Junction: बारिश हुई तो फिर डूब जाएगी ये मेन सड़क, पटना जंक्शन पर पहुंचना होगा मुश्किल; क्या है निगम की तैयारी?

    पढ़ाई के लिए पड़ी डांट तो 3 बच्चों ने उठा लिया ये कदम, फिर आई राहत भरी खबर; पढ़ें क्या है पूरा मामला