Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, जमुई में बॉयफ्रेंड के घर जा पहुंची नाबालिग लड़की; शादी की जिद पर अड़ी

    Updated: Sun, 10 May 2026 09:28 PM (IST)

    इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक नाबालिग लड़की की प्रेम कहानी में दहेज की मांग को लेकर विवाद हो गया, जब लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। ...और पढ़ें

    दरवाजे पर खड़ी लड़की। (जागरण)

    दरवाजे पर खड़ी लड़की। (जागरण)

    HighLights

    1. इंस्टाग्राम पर शुरू हुई नाबालिगों की प्रेम कहानी।

    2. नाबालिग प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, दहेज की मांग।

    3. पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंपा, बाल विवाह पर चेतावनी।

    संवाद सूत्र, बरहट (जमुई)। इंटरनेट मीडिया का अब मायाजाल नाबालिगों के भविष्य पर दिखने लगा है। ताजा मामला मलयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां इंस्टा पर शुरू हुई एक 'लव स्टोरी' ने पुलिस और स्वजनों के होश उड़ा दिए।

    प्यार में अंधी होकर एक नाबालिग लड़की घर-बार छोड़ अपने नाबालिग प्रेमी के दरवाजे तक पहुंच गई और प्रेमी के घर के सामने बैठकर मत्था पीटकर मर जाने की जिद पर अड़ गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी बताई जाती हैं। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात से हुई थी।

    धीरे-धीरे दोनों के बीच बातों का सिलसिला बढ़ा और दोस्ती प्यार में बदल गई। बीते शुक्रवार को प्रेमी के बुलाने पर प्रेमिका पत्नेश्वर मंदिर के समीप पहुंची थी। जहां प्रेमी ने उसे बहला फुसला कर घर भेज दिया था। जिसके बाद प्रेमिका एक बार फिर अपने प्रेमी के साथ रहने रविवार की सुबह उसके घर जा पहुंची।

    शादी के लिए हुए राजी

    नाबालिग लड़की ने बताया कि वो अपने प्रेमी के संग कई जगह पर मिल चुकी है और सारे मर्यादा को भी पार कर चुकी है।बताया कि इस बात की भनक जब उसके घर वालों को हुआ तो वो शादी करने के लिए राजी हो गए थे।

    जिसके बाद दहेज की मांग को लेकर प्रेमी के घरवाले पीछे हटने लगे। नाबालिग ने बताया कि शादी के लिए मेरे घर वाले डेढ़ लाख रुपये देने के लिए तैयार थे। लेकिन प्रेमी के घर वाले तीन लाख रुपये की मांग करने लगे।

    खबरें और भी

    प्रेमिका को प्रेमी के घर के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा को देख प्रेमी के घर वाले घर के सामने ताला लगाकर निकल गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मलयपुर थाने के एसआई धनंजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाबालिग प्रेमिका को अपने साथ थाना ले गए।

    घर वाले ले गए साथ

    थाने में जाने के बाद पूछताछ के बाद नाबालिग के घर वाले को सूचना दिया गया। सूचना के बाद नाबालिग के घर वाले कागजी प्रक्रिया पूरी कर नाबालिग को अपने साथ ले गए।

    मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि बाल विवाह करना अपराध है। प्रेमिका को उसके घर वाले समझाकर अपने साथ ले गए है। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में साइबर ट्रेजरी के लिए 23 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, सैलरी पर हर महीने खर्च होंगे 1.47 करोड़