विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में राजस्व विभाग का बड़ा फेरबदल, जमुई के 3 अंचलों में नए CO नियुक्त

Published: Wed, 01 Jul 2026 07:50 PM (IST)

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 270 अंचल अधिकारी और समकक्ष अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। ...और पढ़ें

जमुई के 3 अंचलों में नए CO नियुक्त (AI Generated Image)

जमुई के 3 अंचलों में नए CO नियुक्त (AI Generated Image)

HighLights

  1. राजस्व विभाग ने 270 अधिकारियों का किया तबादला।

  2. जमुई सदर, खैरा, सोनो अंचलों को मिले नए सीओ।

  3. सौरभ कुमार सदर, निकिता अग्रवाल सोनो की कमान संभालेंगी।

संवाद सहयोगी, जमुई। तबादलों के महीने के अंतिम दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। बिहार राजस्व सेवा के अधीनस्थ एक ही बार मे 270 अंचल अधिकारी, अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी और समकक्ष अफसरों के तबादले की सूची जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही बिते दो माह से पटना और जमुई का चक्कर लगा रहे अधिकारियों एवं चाय दुकानों पर तबादले को लेकर हो रही चर्चा पर विराम लग गया। जमुई के तीन अंचलों के सीओ का भी तबादला किया गया है। विभाग द्वारा जारी सूची में जमुई सदर, खैरा और सोनो अंचलधिकारियों का नाम शामिल हैं।

सदर अंचल की कमान सबौर के अंचलाधिकारी सौरभ कुमार को सौंपी गई है। पूर्णिया की राजस्व अधिकारी निकिता अग्रवाल को सोनो का नया अंचल अधिकारी बनाया गया है।

खैरा के अंचल अधिकारी विश्वजीत कुमार का तबादला बांका जिले के रजौन अंचल में कर दिया गया है उनकी जगह पर रंगरा चौक भागलपुर के सीओ आशीष कुमार को खैरा का अंचलाधिकारी बनाया गया है।

सदर सीओ के तबादले पर सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया की बौछार

विभाग द्वारा तबादले की सूची जारी होते ही सोशल मिडिया में सबसे ज्यादा चर्चा सदर अंचल अधिकारी ललिता कुमारी के तबादले की हो रही है।

सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई कह रहा है कि अब यहां का रैयत राहत की सांस लेंगे तो कोई आरोप लगा रहा है कि वे यहां से काफी लेकर जा रही हैं। इनके कार्यकाल मे जिन लोगों के काम नहीं हुए इन सब बातों के सहारे अपना भढ़ास निकाल रहे हैं।

बंदोबस्त कार्यालय में भी बदलाव

इधर राजस्व अधिकारी सह कानूनगो, बंदोबस्त कार्यालय जमुई में पदस्थापित श्रेया मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुरैनी, मधेपुरा के अंचल अधिकारी विध्यानन्द झा को जमुई स्थानांतरण किया गया है। संभावना है कि एक से दो दिन में सभी नए अधिकारी अपने-अपने अंचलों में पदभार ग्रहण कर लेंगे।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया में अजब संयोग : बीडीओ साहब 3 साल बाद लौटे उसी कुर्सी पर; जिनसे लिया था प्रभार, अब उन्हीं को सौंपेंगे कुर्सी

यह भी पढ़ें- बिहार में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस': थोक में हुआ अफसरों का ट्रांसफर; राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।