विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: 20 दिनों में युवक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी ने घर में मचाया कोहराम; फिर ये हुआ...

Published: Sun, 12 May 2024 11:26 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 12 May 2024 11:33 PM (GMT+05:30)

शनिवार को 20 दिनों में दो शादी रचाने वाले युवक के घर पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ...और पढ़ें

युवक के घर पर पहली पत्नी हंगामा करते हुए
युवक के घर पर पहली पत्नी हंगामा करते हुए

HighLights

  1. मलयपुर थाना क्षेत्र के अक्षरा गांव का मामला
  2. दूसरी पत्नी भी युवक को छोड़ने को तैयार नहीं

संवाद सूत्र,जागरण, बरहट (जमुई)। मलयपुर थाना क्षेत्र के अक्षरा गांव में शनिवार को 20 दिनों में दो शादी रचाने वाले युवक के घर पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दूसरी पत्नी के घर लाने पर पहली पत्नी ने ससुराल में कोहराम मचा दिया। साथ ही इसकी सूचना अपने मायकेवालों को दी।

इसके बाद मायके से उसके पिता और मां जब अपनी बेटी के घर पहुंचे तब सारा मामला समझने के बाद इसकी सूचना 112 नंबर तथा मलयपुर पुलिस दी गई। युवक की पहचान मलयपुर अक्षरा गांव के प्रदीप तांती उर्फ मुसो तांती के पुत्र विनोद कुमार (19) के रूप में की गई है।

20 दिन पहले हुई थी युवक की शादी

बताया दें कि युवक की शादी 20 दिन पूर्व लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरला गांव में हुई थी। वह शादी फेसबुक से एक-दूसरे को जानने के बाद लव मैरिज की थी।

ग्रामीण बताते हैं कि विनोद जब पहली प्रेमिका से मिलने हरला गांव गया था तब ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी शादी करवा दी थी। मामला लक्ष्मीपुर पुलिस के पास भी पहुंचा था। शादी के बाद विनोद उक्त पत्नी को लेकर घर मलयपुर आ गया।

डीजे बजाने के क्रम में हुआ था दूसरी लड़की से प्यार

लेकिन 20 दिन बाद उसने पुनः शुक्रवार की रात मलयपुर के एक टोला में दूसरी शादी कर पत्नी को घर ले आया। बताया गया है कि विनोद नाबालिग है। डीजे बजाने के क्रम में उसे लड़की से प्यार हुआ था।

मलयपुर थाना की पुलिस विनोद को अपने साथ थाना ले आई। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अभी किसी पक्ष से आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

नीट परीक्षा फर्जीवाड़े में पकड़ाए SKMC के छात्रों की आंतरिक जांच से हड़कंप, वेबसाइट से हटाए गए इन छात्रों की डिटेल्स

55 साल के दरिंदे की हैवानियत का शिकार हुई 10 वर्षीय मासूम बच्ची, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।