Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दानापुर रेल मंडल के ADRM ने किया झाझा स्टेशन का व्यापक निरीक्षण, कोच इंडिकेटर और नेम प्लेट पर उठाए सवाल

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 05:20 PM (IST)

    एडीआरएम वीरेंद्र कुमार ने झाझा रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं और सुरक्षित रेल परिचालन का जायजा लिया। निरीक्षण के ...और पढ़ें

    झाझा स्टेशन पहुंचे दानापुर रेल मंडल के ADRM, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

    झाझा स्टेशन पहुंचे दानापुर रेल मंडल के ADRM, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

    HighLights

    1. एडीआरएम ने झाझा स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया।

    2. यात्री सुविधाओं और सुरक्षित रेल परिचालन का जायजा लिया।

    3. कोच इंडिकेटर, नेम प्लेट की कमी पर निर्देश दिए।

    संवाद सूत्र, बोड़वा (जमुई)। दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम (ओपी) वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को विशेष सैलून से झाझा पहुंचकर रेलवे स्टेशन एवं पूरे परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति देखी।

    यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

    एडीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इसके बाद वे सीधे क्रू लॉबी पहुंचे और वहां रनिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की।

    रनिंग रूम की व्यवस्थाओं को परखा

    उन्होंने झाझा मुख्यालय से विभिन्न दिशाओं में संचालित होने वाले रनिंग स्टाफ की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में एडीआरएम ने यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन परिसर, बाहरी सीमा क्षेत्र तथा रनिंग रूम का भी जायजा लिया।

    नए स्टेशन भवन का निरीक्षण किया

    उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संबंधित रेलकर्मियों से प्राप्त की। एडीआरएम ने स्टेशन मास्टर के पुराने भवन के स्थान पर प्रस्तावित नए भवन के निर्माण को लेकर भी चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया।

    सुरक्षित रेल परिचालन पर विशेष फोकस

    जगह का मुआयना करने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीआरएम ने कहा कि रेलवे की पहली प्राथमिकता यात्रियों को हर हाल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    खबरें और भी

    कोच इंडिकेटर की कमी पर नाराजगी

    इसके साथ ही सुरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन पर विशेष फोकस किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डाउन प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर की कमी और झाझा स्टेशन पर नाम अंकित नेम प्लेट नहीं रहने की बात सामने आई।

    अधिकारियों को कमियां दूर करने के निर्देश

    इसके अलावा रेलवे सीमा क्षेत्र प्रारंभ होने का बोर्ड नहीं लगे होने का मामला भी प्रकाश में आया। इस पर उन्होंने कहा कि इन सभी तकनीकी कमियों को शीघ्र दूर करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान कई अफसर रहे मौजूद

    इस विशेष निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के कई अधीनस्थ अधिकारी और स्थानीय रेलकर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर झाझा स्टेशन मास्टर रविकांत माथुरी और टीआई रवि गुप्ता ने भी फीडबैक दिया।

    स्टाफ को सतर्कता बरतने की दी सलाह

    इसके साथ ही पावर हाउस फोरमेन संजय कुमार, आईओडब्ल्यू संजय कुमार, सीएचआई गिरीश कुमार सिंह, सीआईटी यशवंत राव सहित कई सीनियर रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।