विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों में यात्रियों को राहत, हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें शेड्यूल

Published: Fri, 06 Nov 2026 04:13 PM (IST)

त्योहारों में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए पूर्व रेलवे ने हावड़ा और रक्सौल के बीच दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

त्योहारों में यात्रियों को राहत, हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों में यात्रियों को राहत, हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. पूर्व रेलवे चलाएगा हावड़ा-रक्सौल के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें।

  2. त्योहारों में यात्रियों की भारी भीड़ को मिलेगी राहत।

  3. अनारक्षित ट्रेनें कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेंगी, सुविधा बढ़ेगी।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने हावड़ा और रक्सौल के बीच दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों के परिचालन से बिना कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को घर पहुंचने में राहत मिलेगी। ये ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह के अलावा दानापुर रेलमंडल के झाझा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी।

ट्रेन सं. 03045 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 05 नवंबर को हावड़ा से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 03:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

ट्रेन सं. 03046 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 06 नवंबर को रक्सौल से शाम 04:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन सं. 03047 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 06 नवंबर को हावड़ा से दोपहर 03:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन सं. 03048 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 07 नवंबर को रक्सौल से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 04:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से नियमित ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट और प्लेटफार्मों पर यात्रियों के दबाव में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत: चर्लापल्ली और बरौनी के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- झाझा रूट पर नवंबर अंत तक दौड़ेंगी 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बंगाल-यूपी और पंजाब के यात्रियों को सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।