विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPS Dipti Monali: जमुई को मिली नई SDPO, आईपीएस दीप्ति के कंधों पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:24 PM (IST)

आईपीएस दीप्ति मोनाली को जमुई का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती से जिले में पुलिसिंग को नई धार मिलने और कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

आईपीएस दीप्ति मोनाली बनीं जमुई की एसडीपीओ (फाइल फोटो)

आईपीएस दीप्ति मोनाली बनीं जमुई की एसडीपीओ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आईपीएस दीप्ति मोनाली बनीं जमुई की नई एसडीपीओ।

  2. जिले में पुलिसिंग को मिलेगी नई धार, अपराध नियंत्रण प्राथमिकता।

  3. कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जनता से समन्वय की उम्मीद।

संवाद सहयोगी, जमुई। 2024 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी दीप्ति मोनाली को जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) की कमान सौंपी गई है। फिलहाल वह गयाजी में प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में मुफस्सिल थाना की कमान संभाल रही हैं।

पटना की रहने वाली दीप्ति ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 184वां स्थान हासिल किया था। दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर दीप्ति जेआरएफ भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं।

जमुई में उनकी तैनाती को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। खासकर बालू के अवैध खनन और शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना उनके सामने बड़ी चुनौती होगी।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की भी अपेक्षा रहेगी। जिला प्रशासन में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी शिप्रा विजय कुमार चौधरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद अब भारतीय पुलिस सेवा की युवा अधिकारी को अनुमंडल की कमान दी गई है।

इसे जिले में विकास के साथ कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने की प्रशासनिक कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी में दीप्ति मोनाली के सामने अवैध कारोबार पर कार्रवाई के साथ आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की भी चुनौती होगी।

अब सबकी नजर नई एसडीपीओ की कार्यशैली और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर टिकी है।

यह भी पढ़ें- बिहार में 10 IPS अफसरों का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना की ग्रामीण SP; मुजफ्फरपुर-भागलपुर में भी बदलाव

यह भी पढ़ें- बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: गुंजन सिंह बनीं सूचना निदेशक, नवीन कुमार को बियाडा का अतिरिक्त प्रभार