Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, ससुर और बहू की मौत; एक ही परिवार के 4 लोग घायल

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 11:30 AM (IST)

    जमुई के चंद्रमंडी में चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में ससुर और बहू की मौके पर ही मौत हो ग ...और पढ़ें

    जमुई में बेकाबू कार पेड़ से टकराई

    जमुई में बेकाबू कार पेड़ से टकराई

    HighLights

    1. चंद्रमंडी, जमुई में कार दुर्घटना में दो की मौत।

    2. ससुर-बहू की मौके पर ही हुई दर्दनाक मृत्यु।

    3. शादी से लौटते समय चालक को आई झपकी।

    संवाद सूत्र,चंद्रमंडी( जमुई)। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर अपना ढाबा के समीप रविवार की सुबह 7:00 बजे के करीब तेज रफ्तार कार घुमावदार मोड़ पर लिप्टस पेड़ से जा टकराई। जिसमें कार पर सवार एक ही परिवार के दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

    मृतकों में ससुर और बहू शामिल है। जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान कृषनंदन सिंह 60 वर्ष एवं रिंकू देवी 50 वर्ष पति ललन सिंह के रूप में हुई है। 

    घायलों में प्रिया भारती पिता ललन सिंह,खुशबू भारती पिता ललन सिंह, गणेश कुमार पिता ललन सिंह एवं ललन सिंह शामिल है। सभी घायल जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधोर गांव के निवासी हैं।  

    शादी समारोह में भाग लेने गए थे

    बताया जाता है कि सभी अपने भांजे के शादी समारोह में भाग लेने के लिए सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैंथवारा गांव गए हुए थे।  रिसेप्शन समारोह में भाग लेने के बाद सभी लोग कार से देवघर स्थित कृष्णपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान कार चला रहे ललन सिंह को झपकी आ गई और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। 

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कार पर बैठे रिंकू देवी और कृष्णननंदन सिंह गेट खुलने से सड़क पर गिरकर घायल हो गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। 

    होटल संचालकों ने घायलों को निकाला

    जबकि कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमे सवार तीन बच्चे और चालक ललन सिंह फंस गए और चीखने चिल्लाने लगे। मौके पर जुटे स्थानीय होटल संचालकों ने कार को ठेलकर सीधा किया और उसमें फंसे घायलों को निकाला।  

    खबरें और भी

    चंद्रमंडी थाना के अपर थाना अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों का इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दोनों मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।