जमुई के दारोगा पर 'प्यार; शादी और धोखे' का आरोप, पीड़िता बोली- कई होटलों में ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध
दारोगा कुंदन कृष्णा पर मुंगेर की एक महिला ने फेसबुक पर प्यार और मंदिर में शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाकर धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी जम ...और पढ़ें

जमुई के दारोगा पर 'प्यार; शादी और धोखे' का आरोप
HighLights
दारोगा कुंदन कृष्णा पर प्रेम विवाह कर धोखा देने का आरोप।
मुंगेर की महिला ने एसपी जमुई से न्याय की मांग की।
दारोगा ने आरोपों को नकारा, एसपी ने जांच का आश्वासन दिया।
संवाद सहयोगी, जमुई। एक बार फिर जमुई के एक दारोगा की प्रेम कहानी और बेवफाई चर्चा बन गई है। चंद्रदीप थाने में पदस्थापित दारोगा कुंदन कृष्णा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुंगेर इलाके की पीड़िता ने शुक्रवार की शाम एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, मुंगेर इलाके की रहने वाली पीड़िता ने चंद्रदीप थाने में पदस्थापित दारोगा कुंदन कृष्णा पर अलग- अलग होटलों में बुलाकर छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है और अब एक जाति का नहीं रहने की वजह से उसे साथ रखने से इनकार कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से एक साल पूर्व दारोगा कुंदन कृष्णा से जान पहचान हुई थी और फिर बातें होती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया और दोनों ने 13 फरवरी 2026 को चंडिका स्थान मुंगेर में शादी की थी।
शादी के बाद कुंदन कृष्णा ने कई बार मुंगेर व बेगूसराय के होटल में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब साथ रहने की बात कही जाती थी तो वह स्थाई रूप से रूम लेने के बाद साथ रखने का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
खबरें और भी
जमुई जिले के चंद्रदीप थाने में पदस्थापित होने के बाद वे जमुई पहुंची तो अपने किराए के रूम में साथ रखा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दारोगा ने कहा कि एक जाति का नहीं होने की वजह से साथ रहना मुनासिब नहीं है, इसलिए पांच लाख रुपया लेकर तुम चली जाओ, लेकिन जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे जबरन चंद्रदीप थाना लाया गया और धमकी दी गई।
पीड़िता के अनुसार, अन्य पुलिसकर्मी द्वारा भी अपशब्द का प्रयोग कर भगा दिया गया। उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
क्या कहते हैं दारोगा?
दारोगा कुंदन कृष्णा ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी। उनपर लगाया गया आरोप गलत है। वे बीमार हैं, फिलहाल आगे कुछ बता नहीं सकते हैं।
एक महिला द्वारा आवेदन देकर चंद्रदीप थाना में कार्यरत एसआई पर आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - विश्वजीत दयाल, एसपी, जमुई