जमुई में 'पागल' घोड़े का आतंक: रिटायर्ड इंस्पेक्टर को नोचा, महिला का कान काटा; दहशत में ग्रामीण
जमुई के हिरंबा गांव में दो दिनों से भटक रहे एक घोड़े ने आतंक मचा रखा है, जिससे रिटायर्ड इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ...और पढ़ें

जमुई में 'पागल' घोड़े का आतंक: रिटायर्ड इंस्पेक्टर को नोचा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जमुई। जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिरंबा गांव में दो दिनों से भटक रहे घोड़े ने जमकर आतंक मचाया और रिटायर्ड इंस्पेक्टर और एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई। घायलों में चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए सभी को निजी क्लिनिक ले जाया गया है।
घायलों में रिटायर्ड इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा, रघुनंदन मिश्रा, भगवती देवी और अभिलाषा चंद्र समेत अन्य लोग शामिल हैं। घोड़ा किसका है, किस गांव से भटक कर आया है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी संबंधित थाना की पुलिस और वन विभाग की टीम को भी दी गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, वन विभाग की टीम द्वारा पालतू जानवर को नहीं पकड़ने की बात कही गई है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उक्त घोड़ा पागल हो गया है, जिस वजह से वह आदमी को देखते ही उस पर जानलेवा हमला कर रहा है। सभी ग्रामीण डर से रातभर सो नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त घोड़ा ग्रामीणों के लिए खतरा बन चुका है। वह दौड़ कर ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर रहा है। रिटायर्ड इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा जब मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकले तो अचानक घोड़े ने हमला कर दिया।
खबरें और भी
इस दौरान रिटायर्ड इंस्पेक्टर और घोड़े के बीच काफी देर खींचातानी चलती रही। घोड़े ने शरीर के कई जगहों पर काट कर रिटायर्ड इंस्पेक्टर को लहूलुहान कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस क्रम में भगवती देवी के कान को भी घोड़े ने काट लिया। इसी प्रकार अन्य लोगों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।