Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई की सड़कों पर दौड़ी पिंक बस: महिलाओं को 4 रूटों पर मिलेगी सुविधा, अब टेंशन फ्री होगा सफर

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 05:21 PM (GMT+05:30)

    जमुई में महिलाओं के सुरक्षित और सुलभ आवागमन के लिए परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने विशेष 'पिंक बस' सेवा का शुभारंभ किया है। यह सेवा जमुई-लक्ष्मीपुर, सोनो ...और पढ़ें

    जमुई में महिलाओं को मिली सुरक्षित यात्रा की सौगात, पिंक बस सेवा शुरू

    जमुई में महिलाओं को मिली सुरक्षित यात्रा की सौगात, पिंक बस सेवा शुरू

    HighLights

    1. जमुई में महिलाओं के लिए विशेष 'पिंक बस' सेवा शुरू।

    2. परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने किया सेवा का शुभारंभ।

    3. छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित आवागमन का लाभ।

    संवाद सहयोगी, जमुई। झाझा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए राज्य के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने जमुई जिले में महिलाओं के सुरक्षित और सुलभ आवागमन के लिए विशेष ‘पिंक बस’ सेवा का शुभारंभ किया है।

    इस पहल से महिलाओं को भीड़-भाड़ से राहत मिलने के साथ सुरक्षित वातावरण में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

    परिवहन विभाग की ओर से शुरू की गई इस सेवा के तहत जमुई-लक्ष्मीपुर, जमुई-सोनो, जमुई-खैरा और जमुई-सिकंदरा रूट पर पिंक बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया है।

    इससे ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय और अन्य प्रखंडों में आने-जाने वाली छात्राओं एवं कामकाजी महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

    लक्ष्मीपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष करुणा देवी ने परिवहन मंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

    उन्होंने कहा कि झाझा विधानसभा क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस सेवा की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है।

    पिंक बस में यात्रा कर रही महिलाओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सामान्य बसों में यात्रा के दौरान अक्सर सीट और सुरक्षा को लेकर परेशानी होती थी। महिलाओं के लिए आरक्षित बस सेवा शुरू होने से अब वे अधिक सुरक्षित और निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने इस पहल के लिए राज्य सरकार और परिवहन मंत्री के प्रति आभार जताया।