Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई के सिकंदरा में चोरों का भीषण तांडव, दो घरों को एक साथ बनाया निशाना, एक करोड़ के जेवरात और नकदी पार

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 12:40 PM (IST)

    सिकंदरा के लोहंडा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया, जिसमें एक घर से करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। दूसरे बंद पड़े मक ...और पढ़ें

    सिकंदरा के लोहंडा गांव में दो घरों में भीषण चोरी से सनसनी, एक करोड़ के आभूषण व चांदी के सिक्के लेकर चोर फरार

    सिकंदरा के लोहंडा गांव में दो घरों में भीषण चोरी से सनसनी, एक करोड़ के आभूषण व चांदी के सिक्के लेकर चोर फरार

    संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव में शनिवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। शातिर चोरों ने एक घर से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

    दूसरे मकान में भी धावा

    वहीं चोरों ने दूसरे बंद पड़े मकान से 50 हजार रुपये नकद और 50 चांदी के सिक्के गायब कर दिए। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    Jamui Sikandra Robbery rs1 Crore Jewelry Stolen from Two Homes (1)

    सोते रहे परिवार के लोग

    जानकारी के अनुसार, महेश्वर प्रसाद सिंह के घर में रात को परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान चोर खिड़की तोड़कर चुपके से उस कमरे में दाखिल हो गए।

    बक्सा लेकर चोर हुए फरार

    कमरे के अंदर महिलाओं के लाखों रुपये मूल्य के कीमती जेवरात रखे हुए थे। चोरों ने बड़ी चालाकी से आभूषणों वाला बक्सा उठाया और वहां से फरार हो गए।

    Jamui Sikandra Robbery rs1 Crore Jewelry Stolen from Two Homes (2)

    सुबह परिजनों को हुआ शक

    रविवार सुबह जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, तो परिजनों को अनहोनी का शक हुआ। इसके बाद घर के लोगों ने तुरंत आसपास खोजबीन शुरू की।

    खेत में मिला खाली बक्सा

    खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में खाली बक्सा और कपड़े बरामद हुए। आशंका है कि चोर जेवर निकालकर बाकी सामान वहीं छोड़ गए।

    जेठ-जेठानी गए थे पटना

    पीड़िता किरण कुमारी ने बताया कि उनके जेठ राकेश सिंह अपनी पत्नी के साथ पटना गए हुए थे। चोरों ने सूने पड़े कमरे को आसानी से अपना निशाना बनाया।

    Jamui Sikandra Robbery rs1 Crore Jewelry Stolen from Two Homes (3)

    एक करोड़ की बड़ी चोरी

    चोर उनके कमरे से 40 भर से अधिक सोने के जेवर और एक किलो चांदी ले गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब एक करोड़ है।

    नकदी और सिक्के भी गायब

    उधर, गांव के ही अजय सिंह के बंद पड़े मकान से भी भीषण चोरी हुई है। चोरों ने वहां से 50 हजार नकद और 50 चांदी के सिक्के उड़ा लिए।

    जांच में जुटी पुलिस टीम

    घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर जांच शुरू की।

    अपराधियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

    थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर सघन जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।