जमुई में खेत में अकेली महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में खेत में अकेली गाय चरा रही 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी ...और पढ़ें
-1783765129420_m.webp)
HighLights
40 वर्षीय महिला के साथ खेत में दुष्कर्म।
आरोपी प्रहलाद मांझी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी।
पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मामला दर्ज।
संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। ग्रामीण इलाके में खेत-खलिहान और बहियार में अकेले काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गाय चराने गई 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़िता के फर्द बयान पर केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। बताया जाता है कि, शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे महिला गांव के बघमारा बहियार में गाय चरा रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान पोहे गांव निवासी प्रहलाद मांझी, जो कथित रूप से नशे की हालत में था, वहां पहुंचा और महिला को जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा ले गई।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। शनिवार को पीड़िता का सिकंदरा थाना में फर्द बयान दर्ज किया गया, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- अरवल में भीषण सड़क हादसा: हाईवा-ऑटो की टक्कर में पति-पत्नी समेत 4 की मौत, 2 घायल