Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई के झाझा अस्पताल में घूसखोरी: 300 रुपये के लिए अटकाया प्रसूता का पैसा, लेखापाल को शो-कॉज नोटिस

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:39 PM (GMT+05:30)

    झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव प्रोत्साहन राशि के बदले 300 रुपये मांगने के मामले में लेखापाल निलेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया ह ...और पढ़ें

    300 रुपये के लिए अटकाया प्रसूता का पैसा, लेखापाल को शो-कॉज नोटिस

    300 रुपये के लिए अटकाया प्रसूता का पैसा, लेखापाल को शो-कॉज नोटिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बोड़वा (जमुई)। झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रसव के बाद सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान के बदले अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगा है।

    पीड़ित भलगोड़ी गांव निवासी गोपाल तुरी ने आरोप लगाया था कि एफआरयू के लेखापाल निलेश कुमार ने उनके हक की सरकारी राशि जारी करने के एवज में 300 रुपये की मांग की।

    इस संवेदनशील मामले को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित कर अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया था।

    खबर छपते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया और अस्पताल प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए झाझा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवाब अख्तर इकबाल ने त्वरित कार्रवाई की है।

    उन्होंने आरोपित लेखापाल निलेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में लेखापाल से साक्ष्य सहित 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

    अब भी पीड़ित परिवार की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आरोपित लेखापाल विभाग को क्या स्पष्टीकरण सौंपते हैं और अस्पताल प्रशासन इस भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई करता है।

    मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवाब ने बताया की शो-कॉज पूछा गया है, साथ ही मामले की जांच की जा रही है।