जमुई में ससुर पर बहू से छेड़खानी का आरोप, पंचायत में तलवार से हमला; पति की हालत गंभीर
झाझा में एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया, जिसके बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया। बाद में पंचायत के दौरान सुलह के प्रयास में आरोपितों ...और पढ़ें

जमुई में ससुर पर बहू से छेड़खानी का आरोप, पंचायत में तलवार से हमला; पति की हालत गंभीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। विरोध करने पर महिला को ससुराल से निकाल दिया गया।
बाद में पंचायत के जरिये मामला सुलझाने की कोशिश के दौरान आरोपितों ने तलवार और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़िता ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। इसी दौरान उसके ससुर की नीयत खराब हो गई और वह घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
महिला ने इसकी जानकारी ससुराल वालों को दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में उसने अपने पति को पूरी घटना बताई।
पति के कहने पर महिला मायके जाने की तैयारी कर रही थी, तभी करमा गांव के समसुद्दीन अंसारी, रुस्तम अंसारी, गुलाबुद्दीन अंसारी, सनजीर अंसारी, कश्मीर अंसारी, जाविद अंसारी, संजीदा अंसारी तथा रामडीह निवासी नसीम अंसारी ने उसे घर से निकाल दिया और उसके कपड़े व सामान सड़क पर फेंक दिए।
पीड़ित महिला के अनुसार, 27 जून की सुबह पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझाने के लिए उसके मायके में बैठक होनी थी। इसी दौरान आरोपित हथियार लेकर वहां पहुंचे और हमला कर दिया।
तलवार के वार से महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बीचबचाव करने आए उसके पिता और अन्य स्वजनों को भी चोटें आईं। साथ ही घर में तोड़फोड़ और जेवर-नकदी ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर एफआइआर दर्ज कर लिया गया है।