Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jamui News: झाझा में GF से मिलने पहुंचे युवक के लापता होने से सनसनी, डैम में फेंके जाने की आशंका

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 08:57 PM (IST)

    झाझा के चोपलवा गांव में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा और कथित तौर पर कन्हैडीह डैम में फेंक दिया। पुलिस युवक की तलाश कर रही ...और पढ़ें

    GF से मिलने पहुंचे युवक के लापता होने से सनसनी, डैम में फेंके जाने की आशंका (AI Generated Image)

    GF से मिलने पहुंचे युवक के लापता होने से सनसनी, डैम में फेंके जाने की आशंका (AI Generated Image)

    HighLights

    1. प्रेमी से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पीटा।

    2. युवक को कन्हैडीह डैम में फेंकने का आरोप लगा।

    3. पुलिस और एसडीआरएफ कर रहे युवक की तलाश।

    संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। थाना क्षेत्र के चोपलवा गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथ मौजूद एक साथी भी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की।

    यह भी चर्चा है कि युवक को अधमरा कर कन्हैडीह डैम में फेंक दिया गया। इस मामले में युवक की बहन आरती हांसदा ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

    सूचना मिलने पर पुलिस युवक के साथी को साथ लेकर कन्हैडीह डैम पहुंची और शव की तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रभारी थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि डैम में शव की खोज के लिए एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है।

    वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए लड़की और लड़के के पिता को हिरासत में लिया है। प्रेमी की पहचान बांका जिले के चंदन थाना क्षेत्र अंतर्गत चतराहन गांव निवासी प्रेमील हांसदा के 18 वर्षीय पुत्र छोटेलाल हांसदा के रूप में हुई है। वहीं, युवती चोपलवा गांव की बताई जा रही है।

    बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात छोटेलाल हांसदा ने अपनी प्रेमिका को फोन कर घर आने की सूचना दी और अपने गांव के साथी मनोज हांसदा के साथ बाइक से चोपलवा गांव पहुंचा। दोनों युवती के घर पहुंचे। उस समय युवती घर के नीचे थी, जबकि उसके माता-पिता छत पर सो रहे थे।

    खबरें और भी

    इसी दौरान स्वजनों ने दोनों को पकड़ लिया। साथ आया युवक भी पकड़ा गया। छोटेलाल और उसके साथी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। बाद में साथी को छोड़ दिया गया। मुक्त होने के बाद उसने गांव में रह रही छोटेलाल की बहन को सूचना दी कि छोटेलाल को पीट-पीटकर अधमरा कर कन्हैडीह डैम में फेंक दिया गया है।

    इसके बाद स्वजनों को घटना की जानकारी दी गई। छोटेलाल की बहन आरती हांसदा ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस डैम पहुंचकर छानबीन कर चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

    उन्होंने कहा कि युवक की हत्या हुई है या नहीं, इस संबंध में उसके जीवित मिलने अथवा शव बरामद होने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

    वहीं, एसडीपीओ राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, लड़की के पिता ने कहा कि प्रेमी उनके घर नहीं पहुंचा था। उन्होंने आशंका जताई कि रास्ते में कोई घटना हुई होगी, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।