श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को रेलवे की सौगात, झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा
रेलवे ने श्रावणी मेला 2026 के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (04185/86) का परिचालन विस्तारित किया है। यह निर्णय कांवरियों और यात्रि ...और पढ़ें

ट्रेन का परिचालन। फाइल फोटो
HighLights
झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन का परिचालन विस्तारित।
श्रावणी मेला 2026 के लिए यात्रियों को राहत।
कांवरियों और आम यात्रियों की सुविधा हेतु निर्णय।
संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। श्रावणी मेला-2026 के दौरान सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले कांवरियों एवं आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन (04185/86) के परिचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी आसनसोल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने शुक्रवार को दी।
रेलवे के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। राहत की बात यह है कि ट्रेन के मार्ग, समय-सारिणी, ठहराव तथा कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को पूर्ववत सुविधा मिलती रहेगी।
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन सं. 04185 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल) का परिचालन 29 जुलाई, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
वहीं, ट्रेन सं. 04186 (आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल) 30 जुलाई, 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 अगस्त 2026 को संचालित होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्पेशल ट्रेन के विस्तारित परिचालन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और अग्रिम आरक्षण कराकर यात्रा करें ताकि श्रावणी मेला के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।