त्योहारों पर जमुई के रेल यात्रियों को राहत, मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ा दी है।
-1788002145407_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाई गई है।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व के लिए विशेष विस्तार।
त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुगम यात्रा की राहत।
संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है।
त्योहारी मौसम में सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल ट्रेनों की सेवा अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारीके अनुसार, सभी ट्रेनें अपने वर्तमान मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव के अनुसार ही चलेंगी।
ट्रेन सं. 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 07 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ से रवाना होगी। इस अवधि में ट्रेन के कुल आठ फेरे होंगे।
ट्रेन सं. 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 08 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से रवाना होगी। यह ट्रेन भी कुल आठ फेरे लगाएगी।
बता दें, कि त्योहारों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची रहती है।
ऐसे में कोलकाता-मऊ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से घर जाने वाले प्रवासियों और कामकाजी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है।
