Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार के जमुई में हैवानियत की हदें पार..., मासूम बच्चों के सामने मां को झाड़ी में ले गया दरिंदा और फिर...

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 05:31 PM (IST)

    Bihar Crime News बिहार के जमुई में मंगलवार दोपहर एक युवक ने एक महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें परा कर दी। हैवान युवक ने छोटे-छोटे बच्चों के सामने म ...और पढ़ें

    दो छोटे बच्चे के सामने ही महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)
    दो छोटे बच्चे के सामने ही महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. मासूम बच्चों के सामने महिला के साथ हैवानियत की पार की हदें।
    2. आरोपित फरार, मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

    संवाद सूत्र, झाझा(जमुई)। बिहार के जमुई में मंगलवार की दोपहर एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के वक्त महिला के दोनों छोटे छोटे बच्चे मौजूद थे। पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में एक आवेदन दिया है। आरोपित फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पीड़ित महिला सुसराल से मायका आ रही थी। बताया जाता है कि पीड़ित महिला के भाई के घर छठीयारी था। महिला अपने दो बच्चे के साथ पैदल अपना मायका जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के एक युवक ने महिला को अकेला देखा तो, उसके साथ अश्लील हरकत कर गंदी-गंदी बातें करने लगा।

    मासूम बच्चों के सामने दरिंदगी

    महिला के विरोध के बावजूद आरोपित ने महिला को जबरन पकड़कर झाड़ी में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपित ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि इसकी जानकारी किसी को नहीं देना। इस दौरान पीड़िता के एक बेटा और एक बेटी घटनास्थल पर मौजूद थी।

    आरोपित के भाई पर जाति सूचक गाली देने का आरोप

    पीड़िता ने इसकी सूचना अपने पिता और स्वजन को दिया। पीड़ित के स्वजन आरोपित के घर पहुंच मामले की जानकारी दिया। हालांकि आरोपित के भाई ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हुए घर पर से सभी को भगा दिया।

    खबरें और भी

    पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की रात को घर पर कार्यक्रम रहने के कारण थाना नहीं आई। पीड़िता का पति पटना में मजदूरी करने का काम करता है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: फिर से जनता का विश्वास हासिल करने में जुटे नीतीश कुमार! अब इन नेताओं पर खेला दांव, चुनाव में दिखेगा असर

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन की फिर बढ़ी रिमांड, अगले 5 दिनों तक ED कस्टडी में रहेंगे झारखंड के पूर्व CM