यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prashant Kishor: '...तो 15 मिनट में शराबबंदी हटा देंगे', प्रशांत किशोर ने लिया चैलेंज; समझाई अपनी रणनीति
Bihar Politics जन सुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है जिससे बिहार की राजनीति तेज हो गई है। प्रशांत किशोर ने केव ...और पढ़ें

HighLights
- शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने बताया प्लान
- शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने गलत बताया
- शराबबंदी कानून पर महात्मा गांधी का उदाहरण समझाया
जागरण संवाददाता, जमुई। Bihar Politics News Hindi: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में एक और सबसे बड़ा मु्द्दा बनने वाला है वह है शराबबंदी। इस मुद्दे को विपक्षी दल चुनाव में ब्रह्मास्त्र की तरह प्रयोग करेंगे। वहीं, इस मुद्दे पर अब प्रशांत किशोर ने जमुई में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया है।
हम 15 मिनट में शराबबंदी हटा देंगे: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि 2025 में अगर जन सुराज की सरकार बनी और हमारी बात उसमें सुनी गई तो हम 15 मिनट में शराबबंदी हटा देंगे। उन्होंने कहा कि हम रोज चुनौती दे रहे हैं लेकिन सरकार नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने शराबबंदी को सामाजिक प्रयास के तौर पर बताया, गांधी जी ने ऐसा कभी नहीं कहा शराबबंदी को कानून बनाकर बंद करना चहिए।
नीतीश कुमार शराब का ई कॉमर्स मॉडल चला रहे: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी नीतीश कुमार का ई कॉमर्स मॉडल है जिसमें दुकान बंद और होम डिलीवरी चालू है। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि लॉ ऑर्डर की जो समस्या दिख रही है ,2016 से और खराब हुई है क्योंकि शराबबंदी कानून का सही से अमल नहीं हो रहा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि गांव गांव में लड़के शराब के धंधे में उतर गए हैं। किसी को पुलिस का डर नहीं है। शराबबंदी कानून सही नहीं होने से इन बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें
Tejashwi Yadav: 'गुजरात को हीरे, बिहार को कीड़े क्यों', मोदी सरकार पर किस लिए भड़के तेजस्वी यादव
Bihar Politics: तेजस्वी यादव के सबसे करीबी नेता ने खोला मोर्चा, मोदी सरकार के खिलाफ कर दिया हल्लाबोल