Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब RAC यात्रियों की भी होगी 'कंफर्म' वाली खातिरदारी, रेलवे ने जारी कर दिया नया आदेश

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:56 PM (IST)

    रेलवे बोर्ड ने एसी कोच में यात्रा करने वाले आरएसी यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट (लिनन, तकिया, कंबल) उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। ...और पढ़ें

    अब RAC यात्रियों की भी होगी 'कंफर्म' वाली खातिरदारी, रेलवे ने जारी कर दिया नया आदेश (AI Generated Image)

    अब RAC यात्रियों की भी होगी 'कंफर्म' वाली खातिरदारी, रेलवे ने जारी कर दिया नया आदेश (AI Generated Image)

    HighLights

    1. आरएसी यात्रियों को मिलेगा पूरा बेडरोल किट।

    2. एसी चेयर कार छोड़कर सभी एसी श्रेणियों में लागू।

    3. आदेश न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई।

    संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। हावड़ा-पटना मुख्य रेल मार्ग पर स्थित जमुई जिले के प्रमुख स्टेशनों में झाझा, सिमुलतला और जमुई से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद अच्छी और राहत भरी खबर है।

    अक्सर देखा जाता है कि त्योहारों, छुट्टियों या आपात स्थिति में कंफर्म टिकट न मिलने पर यात्रियों को आरएसी सीट पर ही सफर करना पड़ता है, लेकिन अब एसी कोच में आरएसी सीट पर सफर करने वाले यात्रियों को ठंड या असहजता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    अब एसी कोच में सफर करने वाले प्रत्येक आरएसी यात्री को भी कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की तरह पूरे बेडरोल किट में लिनन, तकिया और कंबल अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

    रेलवे बोर्ड के निदेशक लव शुक्ला द्वारा 04 अगस्त 2026 को जारी पत्र के माध्यम से सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।

    रेलवे बोर्ड के पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2016, 2017 और 2023 में भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे, इसके बावजूद विभिन्न माध्यमों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आरएसी यात्रियों को बेडरोल किट नहीं दिया जा रहा है या उन्हें अधूरा किट उपलब्ध कराया जा रहा है।

    इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने अपने पूर्व आदेशों को दोहराते हुए स्पष्ट किया है कि एसी चेयर कार को छोड़कर सभी एसी श्रेणियों में यात्रा करने वाले प्रत्येक आरएसी यात्री को पूरा बेडरोल किट उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

    रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों, महाप्रबंधकों तथा आईआरसीटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

    साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेशों की अनदेखी करने वाले संबंधित कर्मचारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी