Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में बालू माफिया मंटू यादव गिरफ्तार, घर से रायफल-पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:04 PM (GMT+05:30)

    जमुई के प्रतापपुर गांव से बालू माफिया मंटू यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके घर से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्तौल और 11 गोलियां बरामद की हैं ...और पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपी और प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसपी। फोटो जागरण

    गिरफ्तार आरोपी और प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसपी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. जमुई में बालू माफिया मंटू यादव गिरफ्तार।

    2. घर से देसी राइफल, पिस्तौल और 11 गोली बरामद।

    3. आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास, पुलिस पर हमला।

    संवाद सहयोगी, जमुई। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में छापेमारी कर बालू माफिया मंटू यादव को गिरफ्तार किया है। उसके घर से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्तौल और 11 गोली बरामद हुआ है।

    सोमवार को उक्त जानकारी एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेसवार्ता कर दी। बताया कि मंटू यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पुलिस पर हमला और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

    एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रतापपुर गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसके घर की तलाशी में देसी राइफल, देसी पिस्तौल और 11 गोली बरामद हुआ।

    बताया कि अवैध बालू कारोबार और उससे जुड़े अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पुलिस जांच कर रही है। छापेमारी अभियान में नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- बांका डबल मर्डर में बड़ा खुलासा: शराब पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोली मारकर की हत्या