Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका डबल मर्डर में बड़ा खुलासा: शराब पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोली मारकर की हत्या 

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:58 PM (IST)

    अमरपुर के बलिया संथाली टोला में गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की हत्या कर दी गई, जिसमें दोस्ती की आड़ में शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गोली मारने की साजिश ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. अमरपुर में दो युवकों गुंजन-सिट्टू सिंह की हत्या।

    2. शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गोली मारने की साजिश।

    3. मुख्य आरोपी सचिन सिंह पर आपराधिक रिकॉर्ड का आरोप।

    संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। बलिया संथाली टोला में गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की हत्या को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों की पड़ोसी गांव अठमाहा के सचिन सिंह और सोम सिंह से दोस्ती थी, लेकिन वर्चस्व को लेकर गुंजन और सचिन के बीच लंबे समय से विवाद चलता आ रहा था। घटना से पांच दिन पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बाद में उन्हें साथ देखा गया था।

    ग्रामीणों का दावा है कि रविवार को सचिन ने दोनों को शराब पार्टी के बहाने बलिया संथाली टोला बुलाया, जहां पहले से रची गई साजिश के तहत उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    एक स्थानीय ऑटो चालक के अनुसार, घटना से पहले दोनों अमरपुर बाजार से मांस खरीद रहे थे और उन्होंने पार्टी में जाने की बात कही थी।

    पहले से दर्ज हैं मामले

    स्थानीय लोगों के मुताबिक मुख्य आरोपित सचिन सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मियों पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा और अवैध बालू खनन समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं।

    ग्रामीणों का आरोप है कि वह लंबे समय से इलाके में दहशत फैलाता रहा है। घटना के बाद धर्मराय गांव में दूसरे दिन सोमवार को भी शोक का माहौल रहा और कई घरों में चूल्हा नहीं जला।

    ग्रामीणों ने सचिन सिंह और सोम सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर घटना को लेकर युक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें- मधुबनी में छत से गिरकर विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

    यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पति का किसी और महिला से था संबंध, पत्नी ने विरोध किया तो रॉड मारकर की हत्या