बिहार-झारखंड के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, भागलपुर-जयनगर और आसनसोल समेत 14 स्टेशन पर रुकेंगी
पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले 2026 के दौरान कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए तीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें जयनगर-आसनसोल, रक् ...और पढ़ें

कांवड़ियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: बिहार-झारखंड के बीच चलेंगी 3 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा रूट
HighLights
श्रावणी मेले हेतु तीन विशेष ट्रेनें चलेंगी।
जयनगर, रक्सौल, इतवारी से बाबा धाम तक।
कांवड़ियों को यात्रा में मिलेगी बड़ी सुविधा।
संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान बाबा धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।
कांवड़ियों के लिए विशेष ट्रेनें
यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने और अतिरिक्त सीट क्षमता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने तीन प्रमुख रूटों पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
आसनसोल पीआरओ ने दी जानकारी
आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी, रूट और ठहराव से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।
जयनगर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवा
पहली स्पेशल ट्रेन जयनगर-आसनसोल-जयनगर (05597/05598) के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 05597 जयनगर से 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक कुल 14 फेरे लगाएगी।
प्रत्येक हफ्ते तीन दिन चलेगी
यह गाड़ी हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को जयनगर से रात 09:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी का समय भी घोषित
वापसी में ट्रेन नंबर 05598 आसनसोल से 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक कुल 14 फेरों में चलेगी। यह गाड़ी हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को दोपहर 01:00 बजे रवाना होगी।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव तय
आसनसोल रेलमंडल के अंतर्गत यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं स्लीपर श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
रक्सौल-देवघर-रक्सौल मेला स्पेशल
दूसरी बड़ी सौगात रक्सौल-देवघर-रक्सौल (05545/05546) मेला स्पेशल ट्रेन के रूप में मिली है। ट्रेन संख्या 05545 रक्सौल से 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक कुल 14 फेरे लेगी।
देवघर के लिए दैनिक समय
यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को रक्सौल से रात 12:30 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 05:05 बजे देवघर स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी का रूट और समय
वापसी में गाड़ी संख्या 05546 देवघर से 31 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को शाम 06:05 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
भागलपुर व सुल्तानगंज में ठहराव
यह ट्रेन मार्ग में बांका, बराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें भी सामान्य द्वितीय श्रेणी और स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
इतवारी-मधुपुर-इतवारी मेला स्पेशल
तीसरी ट्रेन इतवारी-मधुपुर-इतवारी (08895/08896) के बीच 01 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक कुल 05 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को इतवारी से सुबह 04:30 बजे खुलेगी।
एसी और स्लीपर की सुविधा
यह गाड़ी अगले दिन सुबह 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर से हर रविवार सुबह 09:00 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।
सभी श्रेणियों के डिब्बे मौजूद
इतवारी-मधुपुर स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास के साथ-साथ एसी चेयर कार (AC Chair Car) की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कांवड़ियों को मिलेगी राहत
इन तीनों मेला स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने से बिहार, झारखंड और बंगाल के सुदूर इलाकों से बाबा वैद्यनाथ धाम और अजगैवीनाथ धाम आने वाले कांवड़ियों का सफर बेहद आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- भागलपुर आने वाली दिल्ली की ट्रेनें चलेंगी लेट : कानपुर में आधुनिकीकरण से बदला समय, ADRM पहुंचे अजगैवीनाथ