Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा कैंट में डिप्टी स्टेशन मास्टर से मारपीट का बिहार में विरोध, सिमुलतला के रेल कर्मियों ने बांधी काली पट्टी

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 05:15 PM (IST)

    सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों ने आगरा कैंट में डिप्टी स्टेशन मास्टर से आरपीएफ द्वारा मारपीट के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    हाथ में काली पट्टी बांधकर काम करते रेलकर्मी। फोटो जागरण

    हाथ में काली पट्टी बांधकर काम करते रेलकर्मी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सिमुलतला में रेल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।

    2. आगरा कैंट में डिप्टी स्टेशन मास्टर से आरपीएफ ने मारपीट की।

    3. रेल कर्मियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

    संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ऑन-ड्यूटी डिप्टी स्टेशन मास्टर के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।

    स्टेशन मास्टर एवं परिचालन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने नियमित कार्य करते हुए घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

    आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आसनसोल मंडल अध्यक्ष तेज नारायण पंडित तथा जोनल कन्वेनर संजीत कुमार जायसवाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आगरा कैंट स्टेशन पर संबंधित डिप्टी स्टेशन मास्टर ने एक महिला यात्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपात स्थिति में ट्रेन रुकवाने का निर्णय लिया था।

    इसके बावजूद आरपीएफ जवानों द्वारा उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और बिना समुचित जांच के उन्हें थाने ले जाया गया।

    असुरक्षा की भावना 

    एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना से देश भर के स्टेशन मास्टरों एवं परिचालन विभाग के कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है।

    उनका कहना था कि यदि यात्रियों की सुरक्षा के लिए त्वरित निर्णय लेने वाले रेल कर्मियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार होगा, तो भविष्य में रेल परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

    उन्होंने बताया कि इस घटना के विरोध में AISMA के आह्वान पर देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।

    जांच के बाद कार्रवाई की मांग 

    सिमुलतला स्टेशन के रेल कर्मियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रेलवे बोर्ड से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी आरपीएफ कर्मियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी आन-ड्यूटी रेल कर्मी के सम्मान और सुरक्षा से समझौता न हो।

    इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, मिथलेश कुमार, रविंद्र बरनवाल, आन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर अभिनेक कुमार तथा नागेंद्र तांती सहित अन्य रेल कर्मी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- आगरा कैंट पर RPF के इशारे पर लपकों ने भी पीटे डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट, जवान ने खुद की वर्दी फाड़ी; सांसद ने लगाई फटकार

    खबरें और भी