Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई में ममता हुई शर्मसार, आवारा कुत्ते के मुंह में दिखा नवजात का शव; इलाके में सनसनी

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 05:00 PM (IST)

    जमुई के सिकंदरा में एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाकर ले जाता दिखा, जिससे मानवता शर्मसार हुई। एक बाइक सवार ने कुत्ते को खदेड़कर शव छु ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज। (जागरण)

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज। (जागरण)

    HighLights

    1. आवारा कुत्ता नवजात शिशु का शव ले जाता दिखा।

    2. बाइक सवार ने कुत्ते को खदेड़कर शव छुड़ाया।

    3. नगर पंचायत ने नवजात के शव को दफनाया।

    संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई)। रविवार को मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद मार्मिक और दर्दनाक तस्वीर सामने आई।

    करमा–सिकंदरा मुख्य मार्ग पर कोढ़नी नदी पुलिया के समीप एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाकर ले जाता दिखा, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

    दोपहर करीब तीन बजे बाइक से गुजर रहे एक युवक की नजर जब कुत्ते पर पड़ी, तो उसने तुरंत बाइक रोककर कुत्ते को खदेड़ा।

    युवक के हस्तक्षेप के बाद कुत्ता शव को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना स्थानीय थाना व नगर पंचायत को दी गई।

    दफन किया गया शव

    सूचना मिलते ही नगर पंचायत के सफाई सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और मानवता के नाते नवजात के शव को नदी किनारे ही दफन कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। लोग इस बात को लेकर आक्रोशित दिखे कि आखिर कोई कैसे अपने नवजात को इस तरह लावारिस छोड़ सकता है।

    इस दर्दनाक घटना ने समाज की संवेदनहीनता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं, स्थानीय नर्सिंग होम और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

    यह भी पढ़ें- जमुई : प्रेमिका की याद में खोया रहता था पति, घंटों करता था बात; पत्नी ने टोका तो बोला- वही है मेरी जन्नत, उसी से करूंगा शादी