विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: बाइक से देवघर ले गया और फिर..., हफ्ते भर दरिंदगी करता रहा हैवान, बदहवास हालत में पहुंची घर तो...

Published: Wed, 07 Feb 2024 05:11 PM (IST)

बिहार के जमुई में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित ...और पढ़ें

जमुई की नाबालिग से दरिंदगी । (सांकेतिक फोटो)
जमुई की नाबालिग से दरिंदगी । (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बाइक से देवघर ले जाकर नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज।
  2. आरोपी युवक गिरफ्तार,युवती को जांच के लिए पुलिस ले गई अस्पताल।

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। बिहार के जमुई में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित किशोरी द्वारा गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया गया है।

दर्ज केस में किशोरी ने कहा है कि 28 जनवरी की शाम शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक मुझे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर देवघर से आगे एक कमरे में ले गया। बाहर से कुंडी लगा दिया।

हैवानियत की पार की हदें

करीब दो घंटे बाद वह वापस कमरे में मेरे पास आया और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। किसी को कुछ नहीं बताने की हिदायत देते हुए जान से मार देने की धमकी दी।

युवती के मुताबिक, वह रोजना बाहर से खाना लाकर देता था। 4 फरवरी की रात 10 बजे के आस पास वह उसे गांव पास स्थित मोड़ पर लाकर छोड़ दिया। बोला कि मेरा नाम मत लेना। कोई और बहाना बना देना।अगर कुछ बोली तो पूरे खानदान को जान से मार देंगे।

युवती ने बताया कि रात में जब अपने घर पहुंची तो मेरे साथ हुई घटना की आपबीती घरवालों को बताई। तब परिवार के लोग आरोपित युवक के घर गए। उसके घरवालों को किशोरी के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।

क्या बोले स्थानीय थानाध्यक्ष ?

स्थानीय थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन मिला है। आवेदन के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जमुई भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Hemant Soren: हेमंत सोरेन की फिर बढ़ी रिमांड, अगले 5 दिनों तक ED कस्टडी में रहेंगे झारखंड के पूर्व CM

Bihar Politics: फिर से जनता का विश्वास हासिल करने में जुटे नीतीश कुमार! अब इन नेताओं पर खेला दांव, चुनाव में दिखेगा असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।