बिहार में ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर, 2 की मौत
रामगढ़ के नुआंव प्रखंड में चंदेश चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1780244588966_m.webp)
दो युवकों की मौत। (जागरण)
HighLights
नुआंव प्रखंड में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से हादसा।
दो युवकों की मौके पर और इलाज के दौरान मौत।
पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को किया जब्त।
संवाद सूत्र, रामगढ़। नुआंव प्रखंड के कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंदेश चौक के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर शव उनके स्वजन को सौंप दिया गया। घटनास्थल पर जिस युवक की मौत हुई वह रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के श्रीनिवास राम का 16 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार बताया गया।
जबकि जिस घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत हुई वह कुदरा थाना क्षेत्र के सलथुआ गांव के चंद्रभूषण राम का 18 वर्षीय पुत्र दीपक राम था।
घटना में तीसरा घायल युवक राजू राम नुआंव थाना क्षेत्र के पुरानीकोट का बताया गया। जिसके पैर टूटने की बात बताई जा रही है। लेकिन कुढ़नी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर बाइक के साथ गिरे दो ही लोग थे।
बाकी घायल तीसरा वहां कोई नहीं था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलू और दीपक शनिवार की शाम बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां सलथुआ जा रहे थे।
सीमेंट लदी ट्रैक्टर से टकराई बाइक
इसी बीच चंदेश चौक के पास तेज रफ्तार आ रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गए। टकराने के बाद दोनों युवक ट्राली के नीचे चले गए। ट्रैक्टर उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। जिसमें दब कर गोलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
खबरें और भी
गंभीर रूप से घायल दीपक को सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी रात्रि में ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर सुनते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि चालक सहित ट्रैक्टर को पकड़ कर जब्त कर लिया गया है। उक्त ट्रैक्टर का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक के हुए सत्यापन में ट्रैक्टर मोहनियां का बताया जा रहा है।