Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IGNOU से अब कर सकेंगे M.Com, एडमिशन की डेट भी बढ़ी; 16 अगस्त तक करें अप्लाई

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:49 PM (IST)

    इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में नामांकन और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक ...और पढ़ें

    इग्नू ने नामांकन की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ाई

    इग्नू ने नामांकन की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ाई

    HighLights

    1. नामांकन और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अगस्त।

    2. दूरस्थ शिक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध।

    3. भभुआ में वाणिज्य स्नातकोत्तर की नई सुविधा प्रदान।

    जागरण संवाददाता, भभुआ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में नए नामांकन और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया है। दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    इस संबंध में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों, कार्यरत पेशेवरों तथा अन्य छात्रों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने नामांकन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इग्नू का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा पहुंचाना है।

    अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अजीत कुमार राय ने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रम पूरी तरह से लचीले और अद्यतन हैं। इच्छुक विद्यार्थी बिना किसी विलंब के 16 अगस्त से पूर्व अपना नामांकन सुनिश्चित करें, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नामांकन से संबंधित सभी जानकारी के लिए इग्नू कार्यालय से संपर्क करें।

    उन्होंने यह भी बताया कि भभुआ में वाणिज्य से अभी तक स्नात्तकोतार करने की सुविधा नहीं थी, लेकिन इग्नू ने यह सुविधा प्रदान की है।

    सह-समन्वयक वंशीधर उपाध्याय एवं प्रियंका कुमारी मिश्रा ने बताया कि अध्ययन केंद्र पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने, विषयों के चयन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सहायता के लिए एक समर्पित हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थी किसी भी कार्यदिवस में आकर परामर्श ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, इग्नू की डिग्री विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से पूरी तरह मान्यता प्राप्त है, जो छात्र नियमित कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले सके हैं, उनके लिए इग्नू अपनी पढ़ाई जारी रखने और अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक बेहतरीन व विश्वसनीय मंच प्रदान करता है।

    किसी भी प्रश्न या तकनीकी सहायता के लिए छात्र अध्ययन केंद्र 05204, सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय एडमिशन 2027-28: छठी कक्षा में नामांकन के लिए मिला एक और मौका, 28 नवंबर को होगा एंट्रेंस एग्जाम