Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूर के 1 लाख से ज्यादा किसानों की बनी Farmer ID, जानिए क्यों जरूरी है यह डिजिटल पहचान

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 02:46 PM (IST)

    कैमूर जिले में 1 लाख से अधिक किसानों की Farmer ID बन चुकी है, जिससे यह जिला बिहार में 12वें स्थान पर है। यह डिजिटल पहचान किसानों को सरकारी योजनाओं का ...और पढ़ें

    सरकार की डिजिटल खेती की दिशा में बड़ा कदम

    सरकार की डिजिटल खेती की दिशा में बड़ा कदम

    HighLights

    1. कैमूर में 1 लाख से अधिक Farmer ID बनी, 12वां स्थान।

    2. Farmer ID सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे दिलाने में सहायक।

    3. विशेष अभियान चलाकर किसानों को पंजीकरण कराने की अपील।

    जागरण संवाददाता, भभुआ(कैमूर)। बिहार सरकार के विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले में 30 जून तक 1,05,407 किसानों की Farmer ID तैयार कर ली गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 1,32,150 पंजीकृत किसानों में से करीब 79.76 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण पूरा हो चुका है। इस उपलब्धि के साथ कैमूर ने पूरे बिहार में 12वां स्थान हासिल किया है।

    आखिर Farmer ID क्यों है जरूरी?

    Farmer ID किसानों की डिजिटल पहचान है, जिसके जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिलेगा।

    भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि अनुदान, बीज, उर्वरक, फसल बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं में Farmer ID अहम दस्तावेज बन सकती है। इससे किसानों का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा।

    जिले में ऐसे चला विशेष अभियान

    जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि Farmer Registry योजना के तहत जिले के सभी अंचल अधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के कर्मियों को प्रशिक्षण देकर अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है।

    इन प्रखंडों ने किया शानदार प्रदर्शन

    Farmer ID बनाने में रामपुर प्रखंड सबसे आगे रहा, जहां लक्ष्य से अधिक यानी 100.17 प्रतिशत पंजीकरण दर्ज किया गया।

    इसके बाद नुआंव (94.02%), भभुआ (92.82%) और कुदरा (86.16%) का स्थान रहा। वहीं अधौरा (48.37%) और चांद (64.03%) में अभी भी पंजीकरण की गति अपेक्षाकृत धीमी रही।

    सरकार की डिजिटल खेती की दिशा में बड़ा कदम

    यह अभियान नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान (कृषि) के तहत Farmer Registry योजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य राज्य के सभी किसानों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है, ताकि भविष्य में योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाया जा सके।

    किसानों से अपील- जल्द बनवाएं Farmer ID

    जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी किसानों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक Farmer ID नहीं बनवाई है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं।

    इससे भविष्य में किसी भी सरकारी कृषि योजना का लाभ लेने में परेशानी नहीं होगी और सभी सेवाएं डिजिटल माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

    यह भी पढ़ें- Farmer ID: दाखिल-खारिज के बाद भी अटकी फॉर्मर आईडी, जमाबंदी सुधार और कर्मियों की कमी से परेशान किसान

    खबरें और भी